एयरपोर्ट पर हमला (फाइल फोटो) सोर्स- IANS
विदेश

मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात! एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, 17 अक्टूबर तक उड़ाने रद्द; यात्री ले सकेंगे रिफंड

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात और हूति गुटों के हमले के बीच एयरलाइन कंपनी ने अपनी उड़ाने कैंसिल करने का फैसला किया है। इन दिनों लगातार एयरपोर्ट को निशाना बनाया जा रहा था।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच सऊदी की उड़ाने कैंसिल किया गया

  • इंडिगो, अकासा एयर ने 17 अक्टूबर तक उड़ाने रद्द करने का फैसला किया है

  • मंगलवार को एडवाइजरी जारी करके फ्लाइट कैंसिल की सूचना दी

  • रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए जाने-आने वाली उड़ाने कैंसिल हुई

Flight Cancelled Amid Middle East Tension: मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात के बीच भारत की एयरलाइन कंपनी ने एडवाइजरी जारी किया है। इंडिगो और अकाशा एयर ने 17 अक्टूबर तक उड़ाने रद्द कर दी है। रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए और वहां से आने-जाने वाली सभी उड़ाने कैंसिल करने का फैसला किया है।

इंडिगो एयरलाइन ने मंगलवार को एक एडवाइजरी में कहा कि सऊदी अरब में बदलती स्थिति के कारण रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए और वहां से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट पर चेक कर लें।

मदद के लिए टीम उपलब्ध

इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि बुकिंग के समय दी गई कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय-समय पर अपडेट भेजे जा रहे हैं। हमारी सपोर्ट टीमें किसी भी सवाल या चिंता में मदद के लिए उपलब्ध हैं।

अपनी एडवाइजरी में एयरलाइन ने कहा कि आपकी सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सुरक्षित ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शनिवार तक बंद रखने का फ़ैसला किया है।

हूथी विद्रोही के हमलों के कारण हालात बिगड़े

यमन के ईरान समर्थक हूथी विद्रोहियों के लगातार हमलों के कारण सऊदी अरब की राजधानी के ऊपर आसमान खाली हो गया, जिसके बाद एयरलाइंस ने फ़्लाइट्स रद्द कर दीं।

सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं, ताकि एयरपोर्ट की सुविधाओं की सुरक्षा और ऑपरेशनल तैयारी सुनिश्चित करने की प्रक्रियाओं को पूरा किया जा सके।

सोमवार देर रात हूतियों ने कहा कि उन्होंने एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इससे कुछ ही देर पहले सऊदी अरब ने कहा था कि उसने रियाद की ओर दागी गई हूतियों की एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया है।

अकासा एयर ने भी रद्द की उड़ाने

अकासा एयर ने भी मिडिल ईस्ट में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए रियाद और जेद्दा के लिए और वहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है।

यह फैसला बदलती स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद लिया गया है, जिसमें सुरक्षा को सबसे अहम माना गया है।

अकासा एयर की ओर से कहा गया है कि हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और रियल-टाइम में स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

अकासा ने कहा कि इन उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित यात्री पूरा रिफंड ले सकते हैं, जो सात दिनों के भीतर पेमेंट के ओरिजिनल सोर्स में क्रेडिट कर दिया जाएगा, या वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी यात्रा का समय बदल सकते हैं।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई