भारतीय दूतावास, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

आयरलैंड में भारतीयों पर मंडरा रहा खतरा! दूतावास ने कहा- सुनसान जगहों से रहें दूर

Attacks on indians in Ireland: आयरलैंड में हाल में भारतीयों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने उन्हें सुनसान या अंधेरे इलाकों में अकेले न जाने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अमन उपाध्याय

Dublin: डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने आयरलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए एक सुरक्षा सलाह जारी की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि हाल के दिनों में भारतीय नागरिकों पर हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है। दूतावास ने आयरलैंड की सरकार से इस मामले पर संपर्क किया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षा के लिहाज से सुनसान या अंधेरे इलाकों में अकेले न जाएं और सतर्कता बरतें। इसके अलावा, दूतावास ने आपातकालीन स्थितियों के लिए संपर्क नंबर भी साझा किए हैं, ताकि भारतीय नागरिक जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ले सकें।

40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति पर हमला

19 जुलाई को डबलिन के तलाग्ट इलाके में पार्कहिल रोड पर एक 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति पर हमला हुआ, जिसके बाद यह सलाह जारी की गई है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना को 'बेरहम और नस्लीय रूप से प्रेरित हिंसा' करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति कुछ हफ्ते पहले ही आयरलैंड आया था, जब तलाग्ट के पार्कहिल रोड पर उस पर यह हमला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नागरिक पर चाकू से बार-बार हमला किया गया और उसके बाद उसे नग्न अवस्था में छोड़ दिया गया। वह घंटों तक लहूलुहान अवस्था में बेसहारा पड़ा रहा। इस घटना के बाद पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसमें भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और यहां तक कि आयरिश नागरिकों ने भी भाग लेकर न्याय की मांग की।

घटना की जांच शुरू

आयरलैंड की पुलिस, जिसे स्थानीय भाषा में 'गार्डाई' कहा जाता है, ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हमले पर आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर हैरानी जताई है। हमले के कुछ दिनों बाद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा, "डबलिन के तलाग्ट इलाके में एक भारतीय नागरिक पर हुए हमले के संदर्भ में दूतावास पीड़ित और उनके परिवार से संपर्क में है। उन्हें हर जरूरी सहायता दी जा रही है। दूतावास ने इस मामले में आयरलैंड के संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की है।"

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?