Israel-Iran War (सोर्सः सोशल मीडिया) 
विदेश

कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं

Indians in Gulf: इजरायल-ईरान जंग शुरू होने के बाद से ही खाड़ी देशों ने अपना एयर स्पेस बंद कर लिया है। ऐसे में कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है।

अर्पित शुक्ला

Indians in Qatar: अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने कुवैत, सऊदी अरब, यूएई और बहरीन सहित कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ कुछ नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। हालात को देखते हुए अधिकांश खाड़ी देशों ने एहतियातन अपने हवाई संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं।

इस स्थिति में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक मिडिल ईस्ट के विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं। इसी बीच भारतीय दूतावास, दोहा ने कतर में रह रहे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी इजरायल-ईरान तनाव के बीच जारी की गई है, जिसमें सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि भारतीय समुदाय कतर सरकार द्वारा आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं और दिशानिर्देशों का पालन करे। लोगों से कहा गया है कि वे केवल सत्यापित और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही, अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है।

कब शुरू होंगे फ्लाइट ऑपरेशन?

दूतावास ने यह भी जानकारी दी है कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि कतर का एयरस्पेस फिलहाल बंद है। इसी कारण हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन रोक दिया गया है। एयरस्पेस को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही फ्लाइट सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं और ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से सीधे संपर्क में रहें।

हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में बिगड़ी थी तबीयत

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद