राजनाथ सिंह पहुंचे कैनबरा, फोटो( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

राजनाथ सिंह पहुंचे कैनबरा, एयरपोर्ट से संसद तक भव्य स्वागत, कई बड़े समझौतों पर लगेगी मुहर

Rajnath Singh Australia Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। कैनबरा पहुंचने पर उनका ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। माना जा रहा है कि इस यात्रा..

अमन उपाध्याय

India Australia Relation: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करना है। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील और संयुक्त अभियान प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स मौजूद थे। भारत, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा साझेदार मानता है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार और मजबूत होती जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि कैनबरा स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर पहुंचने पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, मेरे मित्र रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की प्रतीक्षा है।

पीएम एंथनी अल्बानीज से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित संसद भवन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से भी वार्ता की। राजनाथ सिंह 9 और 10 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन अहम रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके साथ ही, वे सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में राजनाथ सिंह के सम्मान में "वेलकम टू कंट्री स्मोक" समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेल-मिलाप की एक पारंपरिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके माध्यम से ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के भूमि स्वामित्व को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया जाता है और उन्हें उनकी पारंपरिक भूमि पर होने वाले आयोजनों में शामिल किया जाता है। राजनाथ सिंह सिडनी के रास्ते कैनबरा पहुंचे, जहां सिडनी में उनके आगमन पर भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इन समझौतों पर लगेगी मुहर

इसके साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इनमें पनडुब्बी खोज एवं बचाव सहयोग से जुड़ा एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) प्रमुख है, जिस पर भारत के उप नौसेना प्रमुख और ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड (टीबीसी) हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच संयुक्त स्टाफ वार्ता के लिए संदर्भ शर्तों पर भी सहमति बनेगी, जिस पर भारत के एकीकृत रक्षा प्रमुख और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त अभियान प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही, रक्षा खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान से जुड़ी एक गोपनीय व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज