पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई पाबंदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

खतरे की आहट या कुछ और...अब 23 सितंबर तक नहीं उड़ पाएंगे भारतीय विमान, पड़ोसी देश ने फिर बढ़ाई पाबंदी

India Pakistan conflict: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने पर लगे प्रतिबंध को अब 23 सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह रोक अप्रैल में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद लागू की गई थी।

अमन उपाध्याय

India Pakistan Tensions:  पाकिस्तान अब भी ऑपरेशन सिंदूर से मिले जख्मों को भुला नहीं पाया है और अपनी “इगो” साबित करने के लिए हर वह कदम उठा रहा है, जो उसके हाथ में है। भारतीय सेना से सीधे टकराना उसके लिए नामुमकिन है, इसलिए उसने एक और रास्ता अपनाया है। बुधवार को पाकिस्तान प्रशासन ने भारतीय विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने पर लगी रोक को 23 सितंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया।

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने एक नया NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी करते हुए कहा कि भारतीय एयरलाइंस के सभी विमानों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने या गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह पाबंदी भारत के स्वामित्व वाले ही नहीं, बल्कि पट्टे पर लिए गए सैन्य और नागरिक विमानों पर भी लागू होगी।

आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

23 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों के बीच एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया। इसके बाद 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले किए, जिनका भारत ने कड़ा जवाब दिया। करीब चार दिन तक दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहा और फिर सीजफायर लागू हो गया। हालांकि, पाकिस्तान ने अब तक अपने हवाई क्षेत्र से लगी पाबंदी नहीं हटाई है।

पाक को झेलना पड़ रहा भारी आर्थिक नुकसान

पाकिस्तान को हवाई क्षेत्र बंद होने से भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉन ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि सिर्फ दो महीनों में पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी को 1240 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। इसका कारण ट्रांजिट चार्ज की कमी है, क्योंकि सामान्य दिनों में पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से रोजाना 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विमान गुजरते थे। रोक लगने के बाद पाकिस्तान का हवाई यातायात करीब 20% तक घट गया है।

चीन ने कही ये बात

एक ओर तो पाक रिश्तों को बेहतर बनाने की बातें करता रहता हैं, वहीं दूसरी तरफ चाल चलने से भी पीछे नहीं हटता है। बता दें कि पाकिस्तान के करीबी सहयोगी चीन ने यह इच्छा जताई है कि भारत और पाकिस्तान अपने संबंधों में सुधार करें। इसके साथ ही चीन ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश भी की है। हालांकि, पाकिस्तान का हालिया कदम आने वाले समय में संभावित वार्ता पर असर डाल सकता है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम