इमरान खान के बहन को मिली जेल में मिलने की इजाजत, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

इमरान खान पर बड़ा खुलासा जल्द! बहन को मिली मुलाकात की इजाजत, जेल के बाहर गुस्से में समर्थक

Imran Khan Latest News: इमरान खान की बहन उज्मा को आखिरकार अडियाला जेल में उनसे मिलने की अनुमति मिल गई है। वहीं दूसरी ओर, रावलपिंडी में उनके समर्थक जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अमन उपाध्याय

Imran Khan Sisters Protest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत और लोकेशन को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं। 4 नवंबर के बाद से न तो परिवार का कोई सदस्य और न ही उनकी कानूनी टीम इमरान खान से मुलाकात कर पाई है।

इस स्थिति ने उनके समर्थकों के बीच गहरी बेचैनी पैदा कर दी है। इसी मुद्दे पर बुधवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट और रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

बहन को इमरान खान से मिलने की मिली इजाजत

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, मंगलवार को इमरान खान की बहन उज्मा खान को जेल प्रशासन ने अचानक मुलाकात की इजाजत दी। प्रदर्शन और राजनीतिक दबाव के बीच उन्हें जेल परिसर में बुलाया गया, जबकि उनकी अन्य बहनें अलीमा खान, नूरीन खान और आजमी खान सुबह 11:30 बजे से बाहर इंतजार करती रहीं। कोर्ट के आदेशों के बावजूद लगातार मुलाकात से रोका जाना खान परिवार की चिंता और संदेह बढ़ाता जा रहा है।

भारी गुस्से में नजर आ रहे समर्थक

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर पाकिस्तानी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं, सांसदों और नेताओं की भारी भीड़ जुटी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इमरान खान की रिहाई की मांग को दोहराया। एक PTI प्रदर्शनकारी ने कहा, “जब तक इमरान खान की बहनों को मुलाकात की इजाजत नहीं मिलेगी, हम यहीं धरने पर बैठे रहेंगे।” अदियाला जेल के बाहर भी हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि कोर्ट की अनुमति के बावजूद प्रशासन जानबूझकर मुलाकात रोक रहा है। प्रदर्शन में इमरान खान की तीनों बहनें भी शामिल हुईं। उनका कहना था कि पिछले एक महीने से भाई से मुलाकात न होना गंभीर मानवीय अधिकारों का उल्लंघन है।

पुलिस के साथ भी हुई धक्का-मुक्की

इस बीच, देशभर में PTI समर्थकों में गुस्सा फूट पड़ा। पेशावर, फैसलाबाद, कराची और क्वेटा समेत कई शहरों से लोग रावलपिंडी की तरफ कूच करने लगे। प्रदर्शन में महिलाओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “दुनिया का कोई कानून यह नहीं कहता कि किसी कैद नेता को परिवार से मिलने से रोका जाए। यह पूरी तरह जुल्म है।”

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर नारेबाजी के दौरान कई जगहों पर धक्का-मुक्की, हाथापाई और पुलिस के साथ झड़पों की खबरें भी आईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई महिलाओं को बालों से पकड़कर घसीटा गया, कुछ युवाओं की पिटाई भी की गई। इसके बावजूद भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी।

इमरान खान की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सही सलामत होने को लेकर बढ़ते सवाल अब पाकिस्तान सरकार और जेल प्रशासन पर नए दबाव खड़े कर रहे हैं। मुलाकात रोकने के पीछे आखिर वजह क्या है, इसका जवाब अब भी किसी के पास नहीं है।

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन