जेल से इमरान खान का बड़ा बयान, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'मेरे कत्ल की तैयारी...', जेल से इमरान खान का बड़ा स्टेटमेंट, आसिम मुनीर को लेकर बड़ा इशारा

Imran Khan Latest News: जेल में बहन उजमा से 20 मिनट की मुलाकात के बाद इमरान खान ने दावा किया कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर उन्हें खत्म करने की साजिश रच रहे हैं और जेल पूरी तरह ISI के कंट्रोल में है।

अमन उपाध्याय

Imran Khan Sister Uzma Meeting: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान से उनकी बहन उज्मा खान की 20 मिनट की मुलाकात ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

उजमा ने जेल से बाहर निकलते ही मीडिया को बताया कि इमरान खान जिंदा हैं, लेकिन बेहद खराब मानसिक और शारीरिक स्थिति में हैं। उन्होंने दावा किया कि इमरान को मानसिक रूप से लगातार टॉर्चर किया जा रहा है और उनकी जेल की सभी व्यवस्थाएं सेना और ISI के कंट्रोल में हैं।

हर स्तर पर सेना का दबाव

मुलाकात के बाद पीटीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इमरान खान को 850 दिनों से मनमाने तरीके से कैद में रखा गया है, जो यूनाइटेड नेशन्स की ‘मंडेला रूल्स’ का खुला उल्लंघन है। पार्टी का आरोप है कि जेल प्रशासन से लेकर मुलाकात की अनुमति तक, हर स्तर पर सेना का दबाव है।

मुझे मारने के अलावा कोई रास्ता नहीं

इमरान खान ने मुलाकात के दौरान अपनी बहन से कहा कि वर्तमान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की सरकार उन्हें गैरकानूनी तौर पर कैद में रख रही है। इमरान के शब्दों में कहा कि अब इनके पास मुझे मारने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सभी केस गिरने वाले हैं, इसलिए उन्हें मिलिट्री कोर्ट में ट्रांसफर करने की तैयारी चल रही है, जहां ‘निर्णय पहले तय रहता है।’

पिंजरे में बंद करके रखने का दावा

पीटीआई के बयान के अनुसार, इमरान खान ने बताया कि उनका सेल सॉलिटरी कॉन्फाइनमेंट में है, जहां तापमान इतना बढ़ जाता है कि वह भट्टी जैसा हो जाता है। उन्हें बच्चों से बात करने की अनुमति नहीं है और सुविधाएं ‘डेथ रो’ कैदियों जैसी हैं।

इमरान ने कहा कि बिजली पांच दिनों तक काटी गई और कई बार मुलाकातें बिना कारण रोकी गईं। उन्हें पिंजरे में बंद करके रखने का दावा भी किया गया। उन्होंने कहा कि जेल की हर गतिविधि पर ISI की नजर है और अगर उन्हें कोई नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और DG ISI पर होगी।

अपनी लड़ाई जारी रखेंगे

इमरान खान ने साफ कहा कि वह किसी भी “तानाशाही शासन” को स्वीकार नहीं करेंगे और जितना समय लगे, अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में इस समय कानून नहीं, बल्कि ‘आसिम लॉ’ चल रहा है। पीटीआई के मुताबिक यह बयान पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि पहली बार इमरान ने अपनी हत्या की साजिश को इतनी स्पष्टता से सार्वजनिक किया है।

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना