अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग, ईरान युद्ध को लेकर रिपब्लिकन प्रतिनिधि का गंभीर आरोप

Proposal For Pete Hegseth's impeachment: रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी के द्वारा रक्षा सचिव के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के दौरान उनके कामकाज को लेकर सवाल उठाया।

नितिन कुमार राय

Pete Hegseth Faces Revolt Over Iran War: अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी के द्वारा लाया गया है। उन्होंने यह कदम ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध और अपने पद पर उनके कामकाज को लेकर उठाया। मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में बोलते हुए मैसी ने हेगसेथ पर 'गंभीर संवैधानिक और कानूनी उल्लंघन' करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हेगसेथ ने 1973 के वार पावर्स रेजोल्यूशन का उल्लंघन किया।

कानून का पालन नहीं करने का आरोप

रक्षा सचिव पर आरोप लगाया गया है कि ईरान संघर्ष में अमेरिकी सैन्य भागीदारी खत्म करने से जुड़े कांग्रेस के निर्देशों को नजरअंदाज किया, आम नागरिकों के हताहत होने को कम करने के लिए बनाए गए कानूनों का पालन नहीं किया और संदिग्ध ड्रग तस्करों के खिलाफ अदालत की प्रक्रिया के बिना किए गए हमलों को मंजूरी दी। मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ने अपने पद के अधिकारों का दुरुपयोग किया।

लोगों पर निशाना बनाया गया है

मैसी ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन की आलोचना करने वाले लोगों को उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का इस्तेमाल करने पर निशाना बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध अब सातवें महीने में पहुंच चुका है और अमेरिकी जनता के बीच यह अलोकप्रिय हो गया है। इससे रिपब्लिकन लॉ मेकर्स पर भी दबाव बढ़ रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मैसी के अलावा कितने रिपब्लिकन लॉमेकर्स और डेमोक्रेट इस महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

युद्ध में 42 अरब डॉलर से ऊपर की लागत

पेंटागन ने पिछले महीने कांग्रेस को जानकारी दी थी कि ईरान युद्ध की लागत 42 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। यह रक्षा विभाग के पहले सार्वजनिक अनुमान से 4.5 अरब डॉलर ज्यादा है। इसके साथ ही प्रतिनिधि सभा से मैसी के प्रस्ताव पर कार्रवाई की मांग की गई धी। हेगसेथ के खिलाफ यह दूसरा महाभियोग प्रयास है। इससे पहले अप्रैल में हाउस के डेमोक्रेट लॉमेकर्स ने छह आरोपों वाला एक महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। इस बीच, व्हाइट हाउस ने मंगलवार को रक्षा मंत्री हेगसेथ का समर्थन किया।

Messi Event Case में SIT की कार्रवाई, कोच्चि में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पहुंची पुलिस, तलाशी से मचा हड़कंप

एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

UPI MDR Rule: 3000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPCI ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई