Baltimore Bridge Collapse 
विदेश

अमेरिका में भीषण हादसा, मालवाहक जहाज के टकराने से नदी में ढहा पुल, कई के मौत की आशंका

साक्षी सिंह

बाल्टीमोर: अमेरिका में मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में एक कंटेनर पोत एक प्रमुख पुल से टकरा गया जिससे पुल ढह गया और कई गाड़ियां नदी में गिर गईं। बचाव कर्मी नदी में कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट की गई एक वीडियो के मुताबिक, पोत फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक स्तंभ से टकरा गया जिससे पुल ढहकर पानी में गिर गया। टकराने से पोत में आग लग गई और ऐसा लगता है कि वह डूब गया है।

यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी तक फैला है जो एक महत्वपूर्ण मार्ग है और बाल्टीमोर बंदरगाह के साथ-साथ पूर्वी तट पर नौ-परिवहण का केंद्र है। बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने अमेरिकी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह आपात स्थिति है।

ग्निशमन विभाग ने कहा कि हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ सामान पुल से लटक रहा है। कार्टराईट ने कहा कि आपातकालीन कर्मी कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे नदी में हैं।

उनके मुताबिक, कितने लोग प्रभावित हुए हैं, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय समयनुसार सोमवार देर रात डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि एक पोत बाल्टीमोर में पुल से टकरा गया और घटना के वक्त पुल पर कई गाड़ियां थीं।

मेयर ब्रैंडन एम. स्कॉट और बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी अधिकारी जॉनी ओल्स्ज़वेस्की जूनियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आपातकालीन कर्मी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बचाव प्रयास जारी हैं।

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा