हाशिम सफीद्दीन 
विदेश

हिज्बुल्ला का नया चीफ हाशिम सफीद्दीन भी IDF हमले में ढेर! इसराइली मीडिया का दावा

हिज्बुल्ला और इसराइल के बीच जंग जारी है। इसराइल लगातार लेबनान में धमाके पर धमाका कर रहा है। अब खबर आ रही है कि बेरूत में हुए ताजा इसराइली हमले में हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद उसका उत्तराधिकारी माना जाने वाल हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया।

साक्षी सिंह

बेरुत: हिज्बुल्ला और इसराइल के बीच जंग जारी है। इसराइल लगातार लेबनान में धमाके पर धमाका कर रहा है। अब खबर आ रही है कि बेरूत में हुए ताजा इसराइली हमले में हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद उसका उत्तराधिकारी माना जाने वाल हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया। हालांकि हाशिम सफीद्दीन मारा गया कि नहीं, इसकी आधिकारि तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

लेबनानी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए इसराइली मीडिया ने दावा किया है कि इसराइल डिफेंस फोर्स ने कथित रूप से बेरूत के दहिह उपनगर में हाशिम ससफीद्दीन को मारने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इसराइली हमला नसरल्लाह को मारने वाले हमले से कहीं ज्यादा बड़ा था।

अंडरग्राउंड बंकर में सफीद्दीन को बनाया निशाना

द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुरुवार की आधी रात इसराइल ने बेरूत पर भीषण हवाई हमले किए। ये हवाई हमला शुक्रवार तड़के सुबह भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि नए हिज्बुल्ला चीफ सफीद्दीन को जब निशाना बनाया गया उस समय वो एक अंडरग्राउंड बंकर में हिजबुल्ला के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा था।

इसराइल और हिज्बुल्ला की आधिकारिक बयान नहीं

इसराइली मीडिया, हाशिम सफीद्दीन के मारे जाने की दावा कर रहे हैं। लेकिन इसराइली सेना से इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही हिज्बुल्ला की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे सफीद्दीन के मारे जाने का बात की पुष्टि हो सके।

कौन है हाशिम सफीद्दीन

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्ला ने 29 सितंबर को अपने नए नेता के रूप में हाशिम सफीद्दीन के नाम का ऐलान कर दिया था।  सफीद्दीन, नसरल्लाह का चचेरा भाई है जो कि उसका खास भी माना जाता है। हाशिम सफीद्दीन का जन्म 1964 में दक्षिणी लेबनान के दीर कानून एन नाहर में हुआ था। हाशिम एक प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी और हिज्बुल्ला का सीनीयर नेता है।

बता दें कि इसराइली सेना ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित हिज्बुल्ला हेडक्वार्टर को 80 टन बम से हमला करके उड़ा दिया। इसराइली सेना का दावा है कि जब ये हमला हुआ तो उस समय हेडक्वार्टर के भीतर हिज्बुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह भी मौजूद था, जिसमें उसकी मौत भी हो गई। नसरल्लाह की मौत का दावा इसराइली सेना ने शनिवार को किया। उसी के कुछ ही घंटे बाद लेबनान के हथियारबंद शिया संगठन हिज्बुल्ला ने भी अपने नेता हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा