अमेरिका ने सुरक्षा के लिए गोल्डन डोम प्रोजेक्ट लॉन्च किया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

अमेरिका का $185 बिलियन का 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट लॉन्च, जानिए कैसे हवा में ही तबाह होंगे दुश्मन के हथियार

Golden Dome for America: अमेरिका ने 185 अरब डॉलर के गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जो कंपनियों, स्टार्टअप्स और निवेशकों को जोड़ेगा।

अक्षय साहू

US Golden Dome Project: अमेरिका ने मंगलवार को एक डिजिटल पोर्टल शुरू किया है, जिसका मकसद रक्षा कंपनियों, टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप्स, निवेशकों और शोधकर्ताओं को अपने प्रस्तावित 185 अरब डॉलर के 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा सिस्टम के विकास से जोड़ना है। अमेरिका के लिए 'गोल्डन डोम' के निदेशक जनरल माइक गुएटलीन ने सालाना 'स्पेस एंड मिसाइल डिफेंस सिम्पोजियम' में 'गोल्डन डोम फॉर अमेरिका इकोसिस्टम हब' की घोषणा की।

यह प्लेटफॉर्म कार्यक्रम के अधिकारियों और पारंपरिक डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स, कमर्शियल टेक्नोलॉजी कंपनियों, वेंचर कैपिटल निवेशकों, यूनिवर्सिटीज, शोध प्रयोगशालाओं और नए उद्यमियों के बीच एक साझा संपर्क केंद्र के रूप में काम करेगा। 

गोल्डन डोम में क्या कर सकते हैं? 

इसके जरिए संभावित उद्योग साझेदार पंजीकरण कर सकेंगे, अपने विचार अपलोड कर सकेंगे और सीधे कार्यक्रम के निर्णय लेने वालों को अपने डिजाइन भेज सकेंगे। रक्षा विभाग का कहना है कि इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लगने वाले कई महीनों के विलंब को कम किया जा सकता है।  यह पोर्टल कार्यक्रम में मौजूद क्षमताओं की कमियों से जुड़ी वास्तविक समय की, गैर-गोपनीय जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। कंपनियां और निवेशक इन जानकारियों का उपयोग करके अपने शोध और विकास कार्य को कार्यक्रम की तत्काल जरूरतों के अनुसार दिशा दे सकेंगे।

गुएटलीन ने कहा, नई पीढ़ी के उन्नत और तेजी से दिशा बदलने वाले हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए हमें ऐसा रक्षा कवच बनाना होगा जो दुश्मन की तुलना में अधिक तेजी से खुद को ढाल सके। उन्होंने कहा, हम यह काम सरकारी प्रक्रियाओं की अनावश्यक बाधाओं को कम करके, साझेदारियों के जरिए नवाचार को बढ़ावा देकर और 'आर्सेनल ऑफ फ्रीडम' की असली ताकत का उपयोग करके कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा क‍ि हम व्यावसायिक नवाचार और राष्ट्रीय रक्षा के बीच मौजूद पुरानी दीवारों को तोड़ रहे हैं और उस 'वैली ऑफ डेथ' को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां अक्सर महत्वपूर्ण तकनीकों की तैनाती अटक जाती है।

रक्षा विभाग सुरक्षा के लिए बताया कारगर

विभाग ने इस पोर्टल को अमेरिका की ओर से मिसाइलों और अन्य हवाई खतरों के खिलाफ अपनी अगली पीढ़ी की बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली बनाने के तरीके में एक बड़ा बदलाव बताया है। गुएटलीन ने कहा कि सरकार इस परियोजना की लागत को नियंत्रित रखने के लिए बाजार में पहले से उपलब्ध तकनीकों का इस्तेमाल करेगी और आपूर्तिकर्ताओं के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी।

उन्होंने कहा क‍ि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए जरूरी निवेश करने के साथ-साथ हम 'गोल्डन डोम' को तैयार करने के लिए आवश्यक 185 अरब डॉलर के हर डॉलर का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए हम पहले से उपलब्ध व्यावसायिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं और लागत कम रखने के लिए प्रतिस्पर्धी माहौल बना रहे हैं।

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Explainer: गंदी रसोई और खराब खाने पर क्या कहता है FSSAI का कानून? रेस्तरां के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी