पूर्व पाकिस्तान राजनयिक (सौ-सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान के लिए चिंता का सबब है बीजेपी की जीत, चुनाव के नतीजों पर पाक के पूर्व राजनयिक का बयान

ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को मिल रही ज्यादा सीटों पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का बयान सामने आया है बताया कि, अगर मोदी आते है तो पाकिस्तान के लिए चिंता का सबब हो जाएगा।

दीपिका पाल

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जहां पर बस कुछ देर में आने वाले है वहीं बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों की धड़कनें भी तेज है। चुनाव के नतीजों पर भारत की नजर जहां पर साफ है तो वहीं पाकिस्तान में भी चुनाव को लेकर निगरानी रखी गई है। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को मिल रही ज्यादा सीटों पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का बयान सामने आया है बताया कि, अगर मोदी आते है तो पाकिस्तान के लिए चिंता का सबब हो जाएगा।

जानिए क्या बोले पूर्व राजनयिक

एक इंटव्यू के दौरान, पूर्व पाकिस्तान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपना बयान दिया है जिसमें कहा कि, अगर पीएम मोदी इस बार प्रचंड बहुमत के बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनते हैं और एनडीए गठबंधन को संसद की दो तिहाई सीटें मिलती हैं तो भाजपा को संविधान मे संशोधन की ताकत मिल जाएगी जो पाकिस्तान के लिए खतरा है। इस ताकत की वजह से भारत पूरा हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि, अभी तक हमने जो देखा है मोदी साहब ने जो चुनावी अभियान में कहा, उसको अपनी प्राथमिकता बनाकर उस पर अमल किया है। वहीं पर 2019 के चुनाव में उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र किया था और सत्ता में फिर वापसी की बात कही थी। इस बार अगर वे आते है तो पहली प्राथमिकता उनकी हिंदू राष्ट्र बनाने की होगी जो बहुत ही मुश्किल की बात है।

एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी की जीत

हाल ही में एग्जिट पोल के नतीजों में इंडिया-टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुमान थे कि,भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को 361-401 तक सीटें मिलेगी। इसके अलावा कई और एग्जिट पोल में भी भाजपा को 350 के पार सीटें मिल रही है। हालांकि आज 4 जून को हो रही मतगणना के बाद ही स्थिति साफ हो जाएगी कि, इस बार 5 सालों के लिए किसके हाथों में

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला