FAA ने उड़ानों के लिए जारी किया अलर्ट: फोटो (सो. एआई डिजाइन) 
विदेश

मेक्सिको और मध्य अमेरिका के आसमान में खतरा! FAA ने उड़ानों के लिए जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या है वजह

FAA Warning Mexico Flights: अमेरिकी एविएशन एजेंसी ने सैन्य गतिविधियों और नेविगेशन सिस्टम में संभावित गड़बड़ी के चलते मेक्सिको और मध्य अमेरिका के हवाई क्षेत्र में उड़ानों के लिए चेतावनी जारी की है।

अमन उपाध्याय

Trump Mexico Tension: आसमान से जुड़ी एक खबर ने एयरलाइंस और हवाई यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका की एविएशन अथॉरिटी FAA ने मेक्सिको और मध्य अमेरिका के हवाई क्षेत्रों में संभावित खतरों को देखते हुए नई चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी सैन्य गतिविधियों और विमानों के नेविगेशन सिस्टम में होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों को केंद्र में रखकर दी गई है।

नेविगेशन सिस्टम पर गहराता खतरा

FAA के मुताबिक, इस क्षेत्र में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) के बाधित होने का खतरा है जो आधुनिक विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए एक अनिवार्य तकनीक है। एजेंसी ने कई NOTAMs जारी कर पायलटों और एयरक्रू को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। FAA ने स्पष्ट किया है कि नेविगेशन में जरा-सी चूक एक बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है।

किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर और कब तक?

यह एडवाइजरी मेक्सिको, मध्य अमेरिका, पनामा, बोगोटा, गुआयाकिल और मजातलान ओशियानिक फ्लाइट रीजन्स के लिए प्रभावी है। इसके साथ ही पूर्वी प्रशांत महासागर के कुछ हवाई क्षेत्रों को भी अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, FAA की यह चेतावनी अगले 60 दिनों तक लागू रहेगी, जिसका अर्थ है कि आने वाले दो महीनों तक इन रूटों पर विमानों का संचालन जोखिम भरा रह सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइंस अपने रूट्स में बदलाव भी कर सकती हैं।

सैन्य हलचल और बढ़ता तनाव

हालांकि FAA ने किसी विशिष्ट सैन्य अभियान का जिक्र नहीं किया है लेकिन इस चेतावनी को क्षेत्र की हालिया घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। 3 जनवरी को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में सैन्य तनाव चरम पर है।

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी इस चिंता को बढ़ा रहा है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका मेक्सिको में सक्रिय ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि कार्टेल्स मेक्सिको चला रहे हैं और अब हम कार्रवाई कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी बढ़ते सैन्य माहौल और संभावित संघर्षों के कारण हवाई सुरक्षा को लेकर यह एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब