ट्रंप की धमकी के बाद यूरोपीय संघ ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के टैरिफ पर भड़का यूरोपीय संघ, दे डाली खुली चेतावनी, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

EU Emergency Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ की धमकी दी, जिससे EU चिंतित है। यूरोप ने एकजुट होकर अपनी संप्रभुता और ट्रांसअटलांटिक संबंधों की रक्षा का संकल्प जताया।

अक्षय साहू

EU-Trump Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेनमार्क और अन्य यूरोपीय संघ (EU) देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के बाद यूरोप में चिंता बढ़ गई है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के टैरिफ से ट्रांसअटलांटिक संबंध कमजोर होंगे और दोनों पक्षों को आर्थिक नुकसान होगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ में तनाव बढ़ और बढ़ गया है। 

ट्रंप की धमकी को देखते हुए यूरोपीय संघ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। यूरोपीय परिषद की रोटेटिंग अध्यक्षता कर रहे साइप्रस ने ब्रुसेल्स में EU के राजदूतों की आपात बैठक आयोजित करने की घोषणा की। यह बैठक विशेष रूप से ट्रंप की उस चेतावनी पर केंद्रित थी, जिसमें उन्होंने ग्रीनलैंड की खरीद पूरी होने तक यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही थी।

ट्रंप की धमकी पर क्या है EU की प्रतिक्रिया?

उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि टैरिफ से अटलांटिक के दोनों किनारों पर आर्थिक गिरावट का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “यूरोप एकजुट रहेगा, समन्वय के साथ कदम उठाएगा और अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांत हैं, जो यूरोप और वैश्विक समुदाय दोनों के लिए आवश्यक हैं। यह बयान उस समय आया जब कुछ दिन पहले वाशिंगटन में डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारियों के साथ ट्रंप प्रशासन की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हुई थी। यूरोपीय संघ ने स्पष्ट किया कि वह डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूरी तरह खड़ा है और अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है।

यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लागू

ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामानों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया जाएगा। इस कदम ने अमेरिका और यूरोप के बीच नए तनाव को जन्म दिया है।

ईपीपी के प्रमुख मैनफ्रेड वेबर ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच व्यापार समझौतों की स्थिरता पर सवाल उठता है। मौजूदा हालात में अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैरिफ की योजना फिलहाल रोक दी गई है। कुल मिलाकर, ग्रीनलैंड और टैरिफ विवाद यूरोप और अमेरिका के रिश्तों में नई तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है।

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा