बुडापेस्ट. इस्तांबुल (Istanbul) से न्यूयॉर्क (New York) जा रही तुर्की एयरलाइंस (Turkish Airlines) के विमान में एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बुडापेस्ट (Budapest) में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई थी। रविवार को बुडापेस्ट में उड़ान TK003 के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर चिकित्सा सेवा मौके पर पहुंची, लेकिन तत्काल चिकित्सा के बावजूद बच्चे को नहीं बचाया जा सका।
गौरतलब है कि शनिवार को इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई विमान 6E-2789 का इंजन खराब होने के चलते उसकी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एमरजेंसी लैंडिंग कराइ गई थी। फ्लाइट में 230 से अधिक लोग सवार थे। सभी सुरक्षित है।