एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर मस्क का दावा, अमेरिका को बर्बाद कर देगें ट्रंप

एलन मस्क ने ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को देश के लिए विनाशकारी बताया, कहा कि यह लाखों नौकरियां खत्म करेगा और रणनीतिक रूप से अमेरिका को कमजोर बना देगा। उन्होंने इसे पागलपन भरा फैसला करार दिया।

अक्षय साहू

वाशिंगटन: टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। मस्क का कहना है कि ट्रंप के ये बिल देश को बर्बाद कर देगा। इसके आने से लाखों लोगों की नौकरियां चली जाएगी, साथ ही देश को रणनीतिक रूप से कमजोर बना देगा।

मस्क ने शनिवार को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके बिल की आलोचना करते हुए इसे पागलपन भरा फैसला करार दिया। मस्क ने कहा, "सीनेट का नया ड्राफ्ट लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को रणनीतिक रूप से कमजोर बना देगा। ये कानून पुराने उद्योगों को रियायत देता है, लेकिन भविष्य के उद्योगों को तबाह कर देगा।"

ओपन डिबेट की तैयारी में ट्रंप

एलन मस्क का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीनेट में 1000 पन्नों वाले इस बिल पर ओपन डिबेट के लिए तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल को पारित करने के लिए 4 जुलाई तक की डेडलाइन तय कर रखी है। इससे पहले वो किसी भी हाल में इस बिल को लेकर सभी प्रकार की आलोचनाओं और परेशानियों को समाप्त कर देना चाहते हैं।

सीनेट में शनिवार को बिग ब्यूटीफुल बिल पर चर्चा को लेकर वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बाद इस बिल को चर्चा के लिए मंजूर कर लिया गया। इसे 4 जुलाई तक सीनेट से पास किया जाना है। इसके चलते ट्रंप प्रशासन इसे लेकर अधिक सजग है और हर आलोचना का मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

बिल के खिलाफ क्यों है मस्क

जानकारी के अनुसार, "बिग ब्यूटीफुल बिल" के तहत ट्रंप इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के पुर्जों के व्यापार पर, खासकर चीन के साथ होने वाले आयात-निर्यात पर, प्रतिबंध या टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, एलन मस्क इलेक्ट्रिक कारों के व्यवसाय में सक्रिय हैं, और उनकी टेस्ला कारों के अधिकांश पुर्जे चीन में बनते हैं और फिर अमेरिका भेजे जाते हैं।

ऐसे में यदि यह बिल पारित हो गया, तो मस्क को भारी नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि वे इस बिल का विरोध कर रहे हैं। ट्रंप मस्क के इस विरोध से खुश नहीं हैं। उन्होंने कई बार इसके लिए उनकी आलोचना की है। ट्रंप ने मस्क को एहसान फरामोश और पागल तक करारा दिया है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान