एलन मस्क की भविष्यवाणी से थर्राई दुनिया, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

अब बचना मुश्किल, विश्वयुद्ध तय! मस्क की भविष्यवाणी से थर्राई दुनिया, न्यूक्लियर वॉर का भी खतरा

Elon Musk War Warning: टेक दिग्गज एलन मस्क ने दावा किया है कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और परमाणु हथियारों के खतरे से वैशिक संकट गहराता दिख रहा है।

अमन उपाध्याय

World War 3  Warning: अरबपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने फिर एक बार वैश्विक तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मस्क ने लिखा कि दुनिया वर्तमान में जिस दिशा में जा रही है, उसे देखते हुए विश्वयुद्ध लगभग तय माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध 5 साल में भी हो सकता है और अधिकतम 10 साल में।

मस्क के मुताबिक, 2030 तक दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध में घिर सकती है, जिसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी संभव है। मस्क ने दावा किया कि तनाव कम करने के अलावा इस समय उन्हें कोई समाधान नहीं दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति इतनी नाजुक हो चुकी है कि एक छोटी चिंगारी भी बड़े स्तर पर युद्ध का रूप ले सकती है।

मस्क ने ऐसा क्यों कहा?

दरअसल, X यूजर हंटर ऐश ने एक पोस्ट में लिखा था कि दुनिया की सरकारें अब लापरवाह हो चुकी हैं और परमाणु हथियारों ने देशों के बीच दबाव की राजनीति बढ़ा दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि बाजार, हथियार और राजनीतिक दबाव एक दिन कई देशों को टकराव की ओर धकेल सकते हैं। ऐश की इसी पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए विश्वयुद्ध की आशंका जताई। हंटर ऐश एक अन्य यूजर मार्को के GDP विश्लेषण वाले पोस्ट पर चर्चा कर रहे थे। मार्को का कहना था कि विकास मॉडल के बावजूद कई देश अपने नागरिकों का सही तरीके से विकास नहीं कर पाए। इसी चर्चा के दौरान मस्क ने बातचीत में प्रवेश किया और वैश्विक युद्ध का बड़ा दावा कर दिया।

मस्क का बयान क्यों महत्वपूर्ण है?

मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया के कई हिस्से पहले से ही युद्ध की आग में झुलस रहे हैं:

  • रूस-यूक्रेन युद्ध यूरोप को अस्थिर कर रहा है
  • अमेरिका-वेनेजुएला विवाद बढ़ता जा रहा है
  • ताइवान और फिलिपींस के मुद्दों पर चीन आक्रामक रुख में
  • इजरायल कई देशों-ईरान, सीरिया, फिलिस्तीन, लेबनान के साथ संघर्ष में
  • कई अफ्रीकी देशों में गृहयुद्ध की स्थिति

वर्तमान में दुनिया के 193 में से 70 से अधिक देश किसी न किसी प्रकार के युद्ध या संभावित युद्ध की स्थिति में फंसे हुए हैं। इनमें रूस, चीन, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे परमाणु-संपन्न देश भी शामिल हैं।

दुनियाभर में कितने परमाणु हथियार?

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार, दुनिया में इस समय 12,000 से अधिक परमाणु हथियार मौजूद हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये हथियार दुनिया को कम से कम 15 बार नष्ट करने की क्षमता रखते हैं।

इसी पृष्ठभूमि में मस्क की चेतावनी एक गंभीर संकेत है कि यदि दुनिया ने तनाव कम करने के उपाय नहीं अपनाए, तो आने वाले वर्षों में मानवता को अभूतपूर्व संकट का सामना करना पड़ सकता है।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी