तस्वीर में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप 
विदेश

ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताने वाले लोग ही हैं असली खतरा, बोले एलन मस्क

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का खूब समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग पूर्व राष्ट्रपति को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं, वे स्वयं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। मस्क ने शनिवार रात पेंसिल्वेनिया में एक टाउन हॉल को संबोधित किया।

साक्षी सिंह

पेंसिल्वेनिया: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का खूब समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग पूर्व राष्ट्रपति को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं, वे स्वयं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। मस्क ने शनिवार रात पेंसिल्वेनिया में एक टाउन हॉल को संबोधित किया।

इस दौरान मस्क ने कहा कि अमेरिका के संसदीय परिसर यूएस कैपिटल में छह जनवरी, 2021 को हुए दंगों के संदर्भ में कहा कि इस घटना को एक प्रकार का हिंसक विद्रोह कहा गया, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में हार के बाद ट्रंप द्वारा चुनावी परिणाम पर सवाल उठाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने छह जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल अमेरिकी संसद परिसर पर हमला कर दिया था जिसमें 100 से अधिक सुरक्षा अधिकारी घायल हुए थे।मस्क ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि ट्रंप लोकतंत्र के लिए खतरा हैं, वे स्वयं लोकतंत्र के लिए खतरा है।

ये भी पढ़ें:-

मस्क ने कहा कि ट्रंप ने वास्तव में लोगों से हिंसक नहीं होने के लिए कहा था और उन्होंने उनसे शांतिपूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को कहा था। ट्रंप ने कहा है कि यदि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी जीत होती है तो वह मस्क को अपने प्रशासन में कोई अहम जिम्मेदारी देंगे।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल