काहिरा में ऑयल टैंकर में आग सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
विदेश

मिस्र की राजधानी काहिरा में भीषण हादसा, ऑयल टैंकर में आग से 31 की मौत और 21 से ज्यादा घायल, देखें VIDEO

Egypt Highway Cairo Ring Road Fire: मिस्र के काहिरा रिंग रोड पर तेल टैंकर पलटने के बाद ब्लास्ट और आग लग गई। हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से ज्यादा घायल हुए, कई गाड़ियां आग की चपेट में आईं।

प्रिया जैस

Highlights:

  • मिस्र के काहिरा रिंग रोड पर तेल टैंकर पलटने के बाद ब्लास्ट और भीषण आग लगी।

  • हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत और 21 से ज्यादा लोग घायल हुए।

  • बचाव अभियान में 39 एंबुलेंस लगाई गईं, घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Cairo Oil Tanker Explosion: मिस्र के काहिरा रिंग रोड पर तेल टैंकर पलटने के बाद ब्लास्ट और आग लग गई। हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से ज्यादा घायल हुए, कई गाड़ियां आग की चपेट में आईं।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनसुार, बुधवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के पास एक मुख्य राजमार्ग पर आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आग की चपेट में आई गाड़ियां

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में कम से कम 21 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। राजधानी के बाहर 'रिंग रोड' पर बचावकर्मी जलते हुए वाहनों से लोगों को बाहर निकालते देखे गए। एसोसिएटेड प्रेस के फुटेज में दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जो कारों के बीच फैल रही थी।

काहिरा के इम्बाबा उपनगर में स्थित वर्राक जिले में, घटनास्थल के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

खबर अपडेट की जा रही है..

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान