Earthquake in Canada 
विदेश

Earthquake in Canada: कनाडा में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तरी तट पर रविवार को दो भूकंप आए जिनमें से एक की तीव्रता 6.5 मापी गई। इन भूकंपों के कारण जान माल का कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।

साक्षी सिंह

वैंकूवर: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तरी तट पर रविवार को दो भूकंप आए जिनमें से एक की तीव्रता 6.5 मापी गई। इन भूकंपों के कारण जान माल का कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि पहले आए भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई जो स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर आया।

उसने बताया कि इसका केंद्र वैंकूवर से लगभग 1,720 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैदा ग्वाई द्वीपसमूह के पास 33 किलोमीटर की गहराई में था। ‘प्राकृतिक संसाधन कनाडा' ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद उसी क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि इन भूकंपों के कारण सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है और किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?