ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान के हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानों पर रोक लगी, देखें धुंए के गुबार का VIDEO

Iran Attack Dubai Airport: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया, जब ईरान की मिसाइल का मलबा एयरपोर्ट परिसर में गिरा।

अक्षय साहू

All Flights Suspended to Dubai Airport: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच, दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम आज सुबह तब उठाया गया जब ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को हवा में इंटरसेप्ट किया गया, लेकिन उसका मलबा सीधे एयरपोर्ट परिसर में गिर गया।  सुरक्षा कारणों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों ने सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए, एयरपोर्ट के फिर से खुलने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी गई है।

एहतियातन बंद किया गया एयरपोर्ट

यह बताया जा रहा है कि आज सुबह ईरान से दागी गई एक मिसाइल को दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया, जिसके मलबे का कुछ हिस्सा दुबई एयरपोर्ट के आसपास गिर गया। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन एयरपोर्ट के संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्या कहा?

एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि स्थिति को स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संभाला जा रहा है और सभी प्रक्रियाएं सुरक्षा मानकों के अनुरूप जारी हैं। इस बीच, एमिरेट्स एयरलाइन (Emirates) ने स्पष्ट किया कि हालात सामान्य होने के बाद उड़ानों से संबंधित नवीन जानकारी यात्रियों के साथ साझा की जाएगी।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य देखें। क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर, दुबई एयरपोर्ट पर संचालन कब पूरी तरह बहाल होगा, इस पर अभी कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी गई है।

पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान

इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने युद्ध को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यह नीति तब तक लागू रहेगी, जब तक कोई पड़ोसी देश ईरान पर हमला करने का प्रयास नहीं करता। टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने दोहराया कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का फैसला किया है और उनका किसी पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल