डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति) 
विदेश

जल्द भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! ट्रेड डील के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने की PM मोदी की तारीफ

Donald Trump: जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, ऐसा हो सकता है। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया।

मनोज आर्या

Donald Trump India Tour: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया। व्हाइट हाउस में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार से जुड़ी बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने बताया कि हम अक्सर बात करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे। मैं जाऊंगा... वह एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा।

जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, "हां, ऐसा हो सकता है। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया और कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मेरी वहां (भारत) बहुत अच्छी यात्रा रही। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है।

'मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं ट्रंप'

हाल ही में व्हाइट हाउस ने भी कहा था कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और दोनों नेताओं की बातचीत अक्सर होती रहती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही है।

व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह हुआ था और अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है। ट्रंप ने दीपावली के मौके पर भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी सीधे बात की थी। उन्होंने इसे भारत के साथ संबंधों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति

21 अक्टूबर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का विशेष कार्यक्रम रखा था, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा था कि वे भारत के लोगों से बहुत प्रेम करते हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?