अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

सीजफायर खत्म अब होगा हमला... NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम

NATO Summit Ankara Donald Trump: अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि सीजफायर खत्म हो चुका है और अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है।

अक्षय साहू

Donald Trump Says US Will Attack Iran Again: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि अमेरिका आज रात ईरान पर एक और बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने यह बयान तुर्किये की राजधानी अंकारा में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान दिया। ट्रंप के इस बयान से साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है।

ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों देशों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अमेरिका ने पिछली रात भी ईरान पर जोरदार हमला किया था और जरूरत पड़ी तो आज रात भी ऐसा किया जाएगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हमलों का दिया हवाला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की जा रही है। उनका आरोप है कि ईरान ने ड्रोन और एक मिसाइल की मदद से जहाजों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ईरान का व्यवहार ठीक नहीं है और वह लगातार हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

इससे पहले अमेरिकी सेना ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हमला किया था। इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, कोस्टल रडार सेंटर औरकमांड और कंट्रोल सेंटर्स को निशाना बनाया गया। इसके अलावा इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े करीब 60 जहाजों पर भी कार्रवाई की गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह पहले से ही चेतावनी दे रहे हैं कि अमेरिका आज रात फिर बड़ा हमला कर सकता है। उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रखने की तैयारी में है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए विदेश में पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के निर्माण की अनुमति देगा। उनका कहना है कि इससे यूक्रेन को रूस के हमलों का सामना करने में मदद मिलेगी।

नागरिक ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। ट्रंप के इन बयानों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला