(डिज़ाइन फोटो) 
विदेश

जुकरबर्ग को जेल की धमकी तो पुतिन के साथ बैठक! अपनी पुस्तक में कई राज खोलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक नयी पुस्तक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हेलसिंकी में 2018 में हुई शिखर वार्ता और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को धमकी का उल्लेख किया है।

राहुल गोस्वामी

न्यूयॉर्क: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक नयी पुस्तक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हेलसिंकी में 2018 में हुई शिखर वार्ता का बचाव करते हुए उसे ‘‘एक बहुत अच्छी बैठक'' करार दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने आगामी तीन सितंबर को प्रकाशित होने वाली पुस्तक 'सेव अमेरिका' में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को धमकी दी है कि अगर वह 2020 में स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान देने जैसी कोई भी हरकत इस बार के चुनावों में करते हैं तो वह उन्हें जेल में डाल देंगे।

अपनी इस पुस्तक में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए ट्रंप के प्रचार अभियान और राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल से संबंधित चित्रों और यादों को संग्रहीत किया गया है। इस पुस्तक में ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई बैठक का बचाव किया। ट्रंप और पुतिन के बीच हुई इस बैठक की काफी आलोचना की गई थी।

पुस्तक में ट्रंप ने शिखर वार्ता के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन की एक तस्वीर के नीचे लिखा, "यह एक बहुत ही जटिल दिन था।...रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी बहुत अच्छी बैठक हुई, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद 'फर्जी समाचार संस्थानों' ने 'फर्जी खबरें' फैलानी शुरू कर दीं।'' ट्रंप ने अपनी पुस्तक में 13 जुलाई को पेनसिल्वेनिया में उन पर हुए हमले की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने खून से सने अपने चेहरे की एक तस्वीर के नीचे लिखा, ‘‘हर जगह खून बह रहा था, फिर भी मुझे बहुत सुरक्षित महसूस हुआ क्योंकि मेरे साथ ईश्वर थे।''

जानकारी दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह एलान बी किया है कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति चुन लिए जाते हैं तो इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) उपचार की प्रक्रिया को मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी महिलाओं को IVFतकनीक से गर्भधारण करने की प्रक्रिया को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर कराया जाएगा। हालांकि उन्हाने यह नहीं बताया कि उनकी यह योजना किस तरह से काम करेगी और इसका वित्त पोषण कैसे किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज