सादिक खान, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने फिर की हद पार! लंदन के मुस्लिम मेयर पर किया आपत्तिजनक कमेंट- VIDEO

Trump Racist Comment: डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान को घिनौना इंसान कहकर आलोचना की, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इसका विरोध किया।

अक्षय साहू

Trump Racist Comment on London Mayor: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में स्कॉटलैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लंदन के मेयर सादिक खान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया। ट्रंप ने सादिक खान को "घिनौना इंसान" कहकर उनकी कड़ी आलोचना की।

ट्रंप ने स्टार्मर से बातचीत के दौरान कहा, "मैं आपके मेयर का प्रशंसक नहीं हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा काम नहीं किया है।" इस पर स्टार्मर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सादिक मेरे अच्छे दोस्त हैं।" हालांकि, ट्रंप अपने बयान पर कायम रहे और दोहराते हुए बोले, "उन्होंने वास्तव में बहुत खराब काम किया है। लेकिन मैं निश्चित रूप से लंदन आऊंगा।"

पहले भी कर चुकें हैं कमेंट

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सादिक खान पर निशाना साधा हो। 2019 में भी उन्होंने खान को एक नाकाम इंसान करार देते हुए उन्हें सलाह दी थी कि वो लंदन में बढ़ते अपराध पर ध्यान केंद्रित करें। उस समय ट्रंप ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर थे, और लंदन पहुंचने से ठीक पहले उन्होंने ट्विटर के जरिए खान पर हमला बोला था।

बता दें कि ट्रंप इससे पहले भी खान को IQ टेस्ट की चुनौती दे चुके हैं और 2017 में लंदन ब्रिज हमले के बाद उनकी प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने खान पर आतंकवाद से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें नाकाम इंसान और बेहद मूर्ख तक कहा था।

सादिक ने ट्रंप को दिया जवाब

सादिक ने ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनके प्रवक्ता ने कहा, “मेयर को इस बात की खुशी है कि ट्रंप दुनिया के सबसे महान शहर लंदन आने की इच्छा रखते हैं। अगर वे यहां आते हैं, तो देख पाएंगे कि हमारी विविधता हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह हमें गरीब नहीं, बल्कि समृद्ध बनाती है।” इससे पहले सादिक ने 2024 में एक पॉडकास्ट के दौरान आरोप लगाया था कि 2019 में ट्रंप ने उनके खिलाफ जो बयान दिए थे, वे उनके रंग और धर्म के आधार पर निशाना साधने वाले थे।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO