ट्रंप अटलांटिक महासागर का नाम ट्रंप ओशन रखना चाहते थे
रिपोर्ट के मुताबिक सुंदर पिचाई ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया
ट्रंप पहले भी कई भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने की इच्छा जता चुके हैं
Donald Trump Atlantic Ocean Name Change: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाम बदलने की सनक अब अटलांटिक महासागर तक पहुंच गई है। मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने और कनाडा के साथ साझा ओंटारियो झील का नाम ग्रेट अमेरिकन लेक करवाने के अब ट्रंप अटलांटिक महासागर का नाम भी अपने नाम पर रखना चाहते हैं। हालांकि, इस बार उनकी कोशिश सफल नहीं हो पाई।
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने पिचाई को फोन करके अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ रखने की इच्छा जताई थी। इस पर पिचाई ने उन्हें समझाया कि अटलांटिक महासागर केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि कई देशों के तटों तक फैला हुआ है। ऐसे में उसका नाम बदलना आसान नहीं है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से यह इच्छा जता चुके हैं कि वह प्रशांत महासागर का नाम बदलकर ‘अमेरिकन ओशन’ और अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ करना चाहते हैं। इससे पहले कनाडा को एक देश की जगह अमेरिका का 51वां राज्य बनाने को लेकर भी कई बार बयान दे चुके हैं।
ट्रंप ने खुद दक्षिण कैरोलिना में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सुंदर पिचाई के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। वह यहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि उनके पिता अक्सर उनकी लोकेशन समझने की क्षमता की तारीफ करते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रशांत और अटलांटिक महासागर के नाम पसंद हैं और वह दूसरे महासागरों के नामों में अमेरिका या अपना नाम जोड़ने की बात नहीं कर रहे हैं।
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के विचार पर गंभीरता से चर्चा की और इस सिलसिले में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को फोन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने अटलांटिक महासागर का नाम ‘ट्रंप ओशन’ करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन पिचाई ने इसे मानने से इनकार कर दिया।
डोनाल्ड ट्रंप की नाम बदलने की इच्छा केवल अमेरिका के भीतर स्थित स्थानों तक सीमित नहीं है। वह दूसरे देशों के नजदीक मौजूद महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों के नामों में भी अपना नाम शामिल करना चाहते हैं। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के दौरान चर्चा में रहे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने की इच्छा भी उनसे जोड़ी गई है।