अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप।  सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों पर तंज, बोले- वहां तो क्रांति करने का गजब शौक है; देखें वीडियो

Trump Mocks France Protests: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर तंज कसा। प्रदर्शन के दौरान Apple और Louis Vuitton समेत कई स्टोर में लूटपाट हुई।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों पर डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज।

  • गृह मंत्रालय के अनुसार, करीब 5.5 लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

  • प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 1,200 लोगों की गिरफ्तारी की रिपोर्ट।

  • Apple और Louis Vuitton समेत कई स्टोर में लूटपाट।

  • जेडी वेंस ने फ्रांस की अशांति के लिए पश्चिमी उदारवादियों को ठहराया जिम्मेदार।

Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों और हिंसा को लेकर तंज कसा है। शनिवार को फ्रांस के कई शहरों में हजारों लोग बढ़ती जीवन-यापन लागत के विरोध में सड़कों पर उतरे। इस दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं। ट्रंप ने फ्रांस की स्थिति पर व्यंग्य करते हुए कहा कि यह एक खूबसूरत जगह है, जहां न दंगे होते हैं और न क्रांतियां।

ट्रंप ने चीन और जापान की यात्रा का जिक्र करते हुए फ्रांस को भी घूमने के विकल्प के रूप में पेश किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “फ्रांस कैसा रहेगा? यह एक खूबसूरत जगह है। वहां न दंगे होते हैं, न क्रांतियां। फ्रांस में क्रांतियां करने का गजब शौक है। यह अविश्वसनीय है।”

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शनकारी

फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को करीब 5.5 लाख लोगों ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया, जबकि ट्रेड यूनियन सीजीटी ने प्रदर्शनकारियों की संख्या आठ लाख बताई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रदर्शनों में येलो वेस्ट्स आंदोलन से जुड़े लोग भी शामिल रहे। यह आंदोलन 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार की ओर से प्रस्तावित ईंधन कर वृद्धि के विरोध में शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस फैसले से ग्रामीण और कामकाजी वर्ग के उन लोगों पर ज्यादा असर पड़ेगा, जो रोजमर्रा के कामों के लिए कारों पर निर्भर हैं।

जेडी वेंस ने पश्चिमी उदारवादियों को ठहराया जिम्मेदार

इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी फ्रांस में जारी अशांति पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पश्चिमी उदारवादियों पर विविधता और सहिष्णुता के नाम पर विकासशील देशों से बड़े पैमाने पर लोगों को लाने का आरोप लगाया।

वेंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि फ्रांस और दूसरे देशों में लोगों के एकीकरण तथा सामाजिक अनुकूलता से जुड़े बुनियादी सवालों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आशंका जताई कि इसका परिणाम मौजूदा अशांति के रूप में सामने आ रहा है।

Apple और Louis Vuitton समेत कई स्टोर में लूटपाट

प्रदर्शनों के दौरान पेरिस, मार्सिले, बोर्डो और लिले समेत कई शहरों में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। नकाबपोश लोगों ने कई दुकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्डो में Apple और Louis Vuitton के स्टोर भी लूटपाट का शिकार हुए। फ्रांसीसी अखबार ‘ले पेरिसियन’ ने एएफपी के हवाले से बताया कि शहर की प्रमुख खरीदारी सड़क र्यू सैंट-कैथरीन पर कई दुकानों में लूटपाट की गई।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी