डोनाल्ड ट्रंप  
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप के प्लेन का बदला गया रूट, जा रहे थे मोंटाना अचानक आई खराबी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को रात मोंटाना जा रहे थे। प्लेन में आई खराबी के कारण उनके प्लेन के मार्ग का बदलाव किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मैकिनेकल समस्या के कारण ट्रंप के विमान के मार्ग में बदलाव किया गया और यह पास के बिलिंग हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा।

साक्षी सिंह

बोजमैन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को रात मोंटाना जा रहे थे। प्लेन में आई खराबी के कारण उनके प्लेन के मार्ग का बदलाव किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मैकिनेकल समस्या के कारण ट्रंप के विमान के मार्ग में बदलाव किया गया और यह पास के बिलिंग हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के विमान में शुक्रवार रात उस समय खराबी आ गई, जब वह मोंटाना के बोजमैन में एक जनसभा में शामिल होने के लिए रवाना हुआ था।

चुनावी रैली में जा रहे थे हिस्सा लेने

अधिकारी के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप मोंटाना से रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट उम्मीदवार टिम शीही के समर्थन में एक चुनाव रैली में हिस्सा लेने के लिए बोजमैन जा रहे थे। मोंटाना में शीही का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी एवं मौजूदा सीनेटर जॉन टेस्टर से है। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने बिलिंग में उतरने के बाद पूर्व राष्ट्रपति का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह मोंटाना पहुंचकर खुश हैं। हालांकि, उन्होंने वीडियो में घटना के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

राष्ट्रपति चुनाव पद के उम्मीदवार हैं ट्रंप

बता दें कि इस साल नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। डोनाल्ड ट्रंप इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार हैं। उनके सामने चुनावी मैदान में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार कमला हैरिस हैं। दोनों ही मूजबत कैंडीडेट हैं। चुनाव अभियान में दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सितंबर पर ये दोनों प्रसिडेंशियल डिबेट में भिड़ेंगे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई