डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

यूरेनियम सौंपने को राजी हुआ ईरान, Trump का दावा समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश, बोले- खुद जाऊंगा इस्लामाबाद

US-Iran War: व्हाइट हाउस में Donald Trump ने दावा किया कि ईरान यूरेनियम भंडार सौंपने को तैयार है। इस्लामाबाद में होने वाले समझौते के बाद ट्रंप खुद वहां जा सकते हैं, जिससे महाजंग खत्म हो सकती है।

अक्षय साहू

Trump Claims Iran Ready to Handover Uranium US: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अमेरिका को सौंपने पर सहमत हो गया है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा कितना सही है इसे लेकर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रंप ने दावा किया कि, अमेरिका और ईरान के बीच पिछले छह हफ्तों से जारी सैन्य तनाव को समाप्त करने के लिए दोनों देश एक समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने “न्यूक्लियर डस्ट” शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ईरान इसे वापस देने को तैयार है। आमतौर पर यह शब्द संवर्धित यूरेनियम के लिए इस्तेमाल होता है, जिसे अमेरिका परमाणु हथियार बनाने योग्य मानता है।

ईरान अब समझौके के लिए तैयार: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत इसी हफ्ते के अंत में हो सकती है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा युद्धविराम को आगे बढ़ाने की जरूरत पर सवाल उठाए और कहा कि तेहरान अब पहले की तुलना में ज्यादा लचीला रुख दिखा रहा है। उनके मुताबिक, ईरान अब समझौता करने के लिए तैयार है और बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही, ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बातचीत असफल रहती है तो संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है। वर्तमान युद्धविराम अगले सप्ताह समाप्त होने वाला है और स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि बढ़ते दबाव के कारण ईरान अब उन शर्तों पर सहमत हो रहा है, जिन्हें वह पहले ठुकरा चुका था।

शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जा सकते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में समझौता होता है, तो वे खुद वहां जा सकते हैं। उनका दावा है कि ईरान लगभग सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमत हो चुका है।

इस दौरान उन्होंने ईरान के मुद्दे पर पोप लियो XIV से मतभेद का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि पोप को तेहरान से जुड़े खतरों को समझना चाहिए। जहां पोप शांति और संयम की अपील कर रहे हैं, वहीं ट्रंप सख्त रुख अपनाने के पक्ष में नजर आ रहे हैं। 

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं