डोनाल्ड ट्रंप,शी जिनपिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

फिलीपींस के बाद चीन पहुंचे ट्रंप, जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, पुतिन से होगी बंद कमरे में मुलाकात

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप APEC समिट में शामिल होने चीन पहुंचे, जहां शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया। बैठक में पुतिन, यूक्रेन युद्ध और परमाणु हथियारों पर चर्चा होगी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • APEC समिट में शामिल होने चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

  • एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया स्वागत।

  • समिट में ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग के एक मंच पर आने की चर्चा।

  • यूक्रेन युद्ध और परमाणु हथियारों में कटौती पर हो सकती है बातचीत।

APEC Summit Trump Putin Xi Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में शामिल होने के लिए दक्षिणी चीनी शहर शेनझेन पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत खुद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया। APEC समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे।

दुनिया के तीन सबसे शक्तिशाली देशों के एक साथ एक ही मंच पर आने से APEC समिट पर सबकी नजरें टिक गई हैं। 2019 के बाद यह पहली बार हो रहा है जब ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग एक साथ मंच साझा करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में पुतिन ट्रंप के सामने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी शर्तों को एक बार फिर दोहरा सकते हैं। 

क्या है ट्रंप के चीन दौरे का उद्देश्य? 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका इरादा परमाणु हथियारों को कम करने और यूक्रेन में युद्ध खत्म करने पर चर्चा करने का है, जो 2022 में रूस के हमले के बाद शुरू हुआ था। हालांकि, उनके सहयोगियों ने पहले ही संकेत दिए हैं कि यूक्रेन विवाद त्रिपक्षीय बैठक में शामिल नहीं होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि हर महीने हजारों रूसी सैनिकों की मौत ने विवाद को सुलझाने का मौका दिया है, और समझौते की उम्मीद जताई। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि यह होने के बहुत करीब है। हम इस पर एक अच्छी मीटिंग करने जा रहे हैं।

किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप

ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन के साथ एक निजी बैठक और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ एक अलग मीटिंग की भी संभावना जताई, हालांकि दोनों में से किसी के भी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया के साथ विवाद को सुलझाने के लिए ट्रंप किम से मिलने को लेकर गंभीर थे। हालांकि, उन्होंने इशारा किया कि गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच कोई बैठक तय नहीं हुई थी।

रुबियो ने कहा, मैं आपको यह नहीं कह रहा कि कल कोई मीटिंग होगी। मैं बस यह कह रहा हूं कि राष्ट्रपति मिलने और बातचीत करने को तैयार हैं, जैसा उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किया था।

फिलीपींस के बाद चीन पहुंचे ट्रंप

ट्रंप का चीन दौरा आसियान समिट और मनीला में क्वाड लीडर्स की मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद हो रहा है। फिलीपींस छोड़ने से कुछ समय पहले, उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में देश के साथ एक नए व्यापार अनुबंध की घोषणा की।

अमेरिका और फिलीपींस के बीच हुई ट्रेड डील

ट्रंप ने कहा, मैं अब फिलीपींस से चीन जा रहा हूं, जहां हमारी ट्रेड, राष्ट्रीय सुरक्षा और दूसरे विषयों पर एक शानदार बैठक हुई। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने फिलीपींस के साथ एक नई और पूरी तरह से अलग ट्रेड डील की है, जो एक सच्चा लैंडमार्क होगी और, खासकर, एक ऐसी डील जो हमारे किसानों और ऊर्जा के व्यापार में लगे लोगों के लिए बहुत अच्छी होगी। 

ट्रंप ने आगे कहा कि फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस एक ताकतवर नेता हैं, और बहुत ईमानदार और मजबूत इंसान हैं। उनके साथ, उनकी खूबसूरत पत्नी और बेटे के साथ होना मेरे लिए सम्मान की बात थी। चीन में मिलते हैं।

शी-पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता

बुधवार को इससे पहले, पुतिन ने APEC फोरम के दौरान शेनझेन में शी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने रूस-चीन के रिश्तों को मजबूत करने और एक मल्टीपोलर वर्ल्ड ऑर्डर को आगे बढ़ाने की अहमियत पर जोर दिया। 

पुतिन ने कहा कि दोनों देशों को एक अधिक निष्पक्ष मल्टीपोलर दुनिया बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, साथ ही उन्होंने अपनी विदेश नीति के रिश्ते को स्थिर और सकारात्मक बताया। 

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट