अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

Trump Cards Post: "आई हैव ऑल कार्ड" ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने ताश की तस्वीर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी

Trump Cards Post Message: ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ताश के पत्तों की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मेरे पास सारे पत्ते हैं जिससे दुनिया को उनकी स्थिति का कड़ा संदेश गया है।

प्रिया सिंह

Donald Trump Cards Post Global Message: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपनी बेबाक और अनोखी बयान बाजी को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का बड़ा विषय बने रहते हैं। इस बार भी ईरान युद्ध के बीच उनके एक खास ताश वाले पोस्ट ने दुनिया भर के तमाम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी इस पोस्ट में अमेरिका की अंदरूनी राजनीति के साथ-साथ कूटनीतिक क्षेत्र में भी हलचल तेज हो गई है। ट्रंप का यह नया और आक्रामक अंदाज पूरी दुनिया को कई बड़े संदेश दे रहा है।

उन्होंने शनिवार को एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें अमेरिका के पुराने और अब नए दिनों की बहुत ही शानदार झलक मौजूद है। डोनाल्ड ट्रंप ने ताश के पत्तों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बहुत ही हम लाइन लिखी है कि आई हैव ऑल कार्ड। उनके हाथ में मौजूद ये पत्ते दर्शाते हैं कि अमेरिका इस वक्त वैश्विक स्तर पर किस तरह अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। दुनिया भर के तमाम बड़े नेता और विशेषज्ञ बस ट्रंप के इस खास इशारे के कूटनीतिक मायने निकालने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं।

मजबूत स्थिति का संदेश

ट्रंप बताना चाहते हैं कि अमेरिका का वर्तमान समय गुजरे हुए पुराने वक्त से बहुत ज्यादा बेहतरीन और शानदार है। उन्होंने दो तस्वीरों के कोलाज के साथ स्पष्ट किया है कि ट्रंप के आने से पहले और बाद का अमेरिका कैसा है। इस पोस्ट में एक लिंकन मेमोरियल के पूल की खास तस्वीर भी शामिल की गई है। इस तस्वीर में ओबामा के दौर में भारी गंदगी तो वही ट्रंप के दौर में पूरी सफाई का बड़ा दावा किया गया है। इसके अलावा ट्रंप ने माउंट रशमोर की भी एक खास तस्वीर अपनी पोस्ट में साझा की है और वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं।

माउंट रशमोर से खास लगाव

माउंट रशमोर के प्रति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गहरा लगाव पूरी दुनिया में अच्छी तरह से जग जाहिर है। कई बड़े मौकों पर वह साउथ डकोट के ब्लैक हिल्स में स्थित इस ऐतिहासिक और बड़ी मूर्ति का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक मूर्ति में उनके चार पूर्व महान राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन और अब्राहम लिंकन के चेहरे गए हैं। इन सब तस्वीरों में से सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली एक अहम तस्वीर है जिसमें ट्रंप हाथ में ताश के पत्ते लिए खड़े हैं।

ट्रंप के हाथों में खेल

राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर में उनके पास 6 ताश के पत्ते हैं और उनमें से हर एक पत्ते पर वाइल्ड लिखा हुआ है। इसके साथ ही कैप्शन के जरिए यह बताने की बड़ी कोशिश की जा रही है कि राष्ट्रपति ट्रंप की कूटनीतिक स्थिति बहुत मजबूत बनी हुई है। ट्रंप ने अपने खास कैप्शन में लिखा है कि आई हैव ऑल द कार्ड जिसका सीधा मतलब है कि वह बहुत मजबूत हालत में हैं। उनका यह स्पष्ट संदेश बताता है कि यह पूरा कूटनीतिक खेल उनके ही हाथों में है जबकि पूरी दुनिया ईरान संघर्ष को लेकर चिंतित है।

नाटो और जर्मनी पर निशाना

पूरी दुनिया की निगाहें इस समय ट्रंप के अगले बड़े कदम पर टिकी है क्योंकि अमेरिका सैन्य कार्यवाही का विकल्प खुला रख रहा है। ईरान के साथ इस भयंकर संघर्ष में जरूरी मदद न मिलने के कारण ट्रंप लगातार अपने नाटो सहयोगियों से भारी नाराजगी जता रहे हैं। इस भारी तनाव के बीच जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की अमेरिका के हमले को लेकर की गई थी की टिप्पणी भी ट्रंप को खल गई है। इसके बाद ही अमेरिकी मीडिया के मुताबिक जर्मनी से 5000 अमेरिकी सैनिक टुकड़ियों को वापस बुलाने की बड़ी योजना बनाई जा रही है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी