ट्रंप पर पहले भी हुए जानलेवा हमले (फाइल फोटो, सौ- सोशल मीडिया) 
विदेश

कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले

Trump Assassination Attempts: वॉशिंगटन में हुई फायरिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर हुए पुराने जानलेवा हमलों को याद किया। पेंसिल्वेनिया रैली से लेकर फ्लोरिडा तक, जानें कब-कब बाल-बाल बचे ट्रंप।

अक्षय साहू

Attack On Donald Trump: अमेरिका में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। ट्रंप ने इस घटना के बाद अपने ऊपर पिछले हमलों को याद करते हुए कहा कि कई बार उनकी हत्या की कोशिश की गई, लेकिन हर बार वे बाल-बाल बच गए। 

शनिवार रात आयोजित डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंजी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि उन्हें, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद वहां मौजूद लोगों में एकजुटता और समर्थन की भावना देखने को मिली।

ट्रंप पर पहले भी हो चुके हैं हमले

यह ताजा घटनाक्रम ट्रंप की सुरक्षा से जुड़े पुराने मामलों को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस हमले ने एक बार फिर उनपर पहले हुए हमलों की याद को ताजा कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप पर पहले हुए हमलों की सूची भी सुरक्षा खतरों की गंभीरता को दर्शाती है:

  • जुलाई 2024, पेंसिल्वेनिया रैली: बटलर में एक हमलावर ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं, एक गोली उनके कान को छूकर निकली। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने उन्हें तुरंत सुरक्षित किया।
  • सितंबर 2024, फ्लोरिडा, Mar-a-Lago: एक सशस्त्र संदिग्ध पकड़ा गया। सीक्रेट सर्विस एजेंट ने फायरिंग की, लेकिन ट्रंप सुरक्षित रहे।
  • जून 2016, लास वेगास रैली: माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत काबू में लिया गया।
  • सितंबर 2017, नॉर्थ डकोटा: ग्रेगरी ली लेइनगैंग ने फोर्कलिफ्ट चुराकर ट्रंप के काफिले को टक्कर मारने की योजना बनाई, लेकिन वाहन बीच रास्ते में फंस गया और आरोपी पकड़ा गया।

खुद पर हमले के बाद क्या बोले ट्रंप?

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब देश पर हमला करने की कोशिश हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया का धन्यवाद भी किया और कहा कि कवरेज जिम्मेदारी के साथ की गई।

इस बार की गोलीबारी ने अमेरिका के उच्च सुरक्षा कार्यक्रमों में भी जोखिमों को उजागर किया है और यह सवाल उठाया है कि कैसे हमलावर हाई-सिक्योरिटी इवेंट में हथियार लेकर पहुंच सके।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?