अमेरिका के टाइ्म्स स्क्वायर में दिवाली का जश्न 
विदेश

अमेरिका के 'आइकॉनिक' टाइम्स स्क्वायर पर दिवाली का जश्न शुरू, लोग खूब कर रहे सेलिब्रेट

भारत में विधानसभा चुनावों के बीच दिवाली की रौनक पूरी तरह शुरू होने के पहले ही अमेरिका में भी इस त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है। अमेरिका के मशहुर और आइकॉनिक ‘टाइम्स स्क्वायर’ से दीवाली उत्सव मनाने की शुरुआत हुई है।

राहुल गोस्वामी

न्यूयॉर्क: दीपावली का त्योहार न केवल हमारे देश में मनाई जाती है बल्कि इसे लेकर विदेशों में भी खुब उत्साह रहता है। जहां भारत में विधानसभा चुनावों के बीच दिवाली की रौनक पूरी तरह शुरू होने के पहले ही अमेरिका में भी इस त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है। आज अमेरिका के मशहुर और आइकॉनिक ‘टाइम्स स्क्वायर’ से दीवाली उत्सव मनाने की शुरुआत हुई है।

इस बाबत न्यूयॉर्क में भारत ने ट्वीट किया, भारतीय अमेरिकी समुदाय और अमेरिकी मित्र दिवाली मनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर एक साथ शामिल हुए हैं। वहीं देश भर से प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी अब अमेरिका की राजधानी पहुंच रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बाइडन प्रशासन और संसद सदस्य इस बार एक सप्ताह तक दीवाली मना सकते हैं। ‘टाइम्स स्क्वायर’ में दिवाली धुमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें हमेशा की तरह जाने-माने सांसद भी शामिल हो रहे हैं।

जानकारी दें कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले पड़ रही दिवाली धूमधाम से मनाकर राजनेता प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं।‘टाइम्स स्क्वायर’ में रात के समय होने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया जाएगा और मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैरिस और ट्रंप दोनों अपने-अपने आवास पर भारतीय समुदाय को संबोधित भी कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति बाइडन की भी ऐसा करने की उम्मीद है।

जानकारी दें कि अमेरिका में हैलोवीन के बाद दिवाली भी मनाई जाती है। बीते कुछ सालों में अमेरिका में भारतीय पर्व दिवाली को काफी अच्छे तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। यहां कैलिफोर्निया का डिजनीलैंड हो या फिर न्यूयॉर्क का मशहुर टाइम्स स्क्वायर, हर जगह इस वक्त दिवाली की धूम मची दिख रही है। इतना ही नहीं व्हाइट हाउस में भी दिवाली मनाई जाता रही है।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद