लंदन पहुंचे ध्रुव राठी सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

Protest In London: चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी को लेकर लंदन में प्रदर्शन बुलाया गया है। ध्रुव राठी ने अपने समर्थकों से पार्लियामेंट स्क्वायर आने की अपील की है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • लंदन में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी

  • ध्रुव राठी ने अपने समर्थकों से प्रदर्शन से जुड़ने की अपील की

  • पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर होने वाले प्रदर्शन में बुलाई

  • शुक्रवार को भी लेफ्ट के लोगों ने किया था प्रदर्शन

Dhruv Rathee Calls For Protest: राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की आंच अब लंदन पहुंच चुकी है। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लंदन में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने ब्रिटिश राजधानी में मौजूद अपने समर्थकों से शनिवार को पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पोस्ट पर गए एक बयान में ध्रुव राठी ने बताया कि वह लंदन पहुंच चुके हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से शनिवार दोपहर को पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास इकट्ठा होने के लिए कहा है।

उन्होंने लिखा कि अगर आप यहां हैं, तो कल दोपहर 12 बजे पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दे उठाने की अपील

धुव्र राठी ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की अपील की और लिखा कि अंतरराष्ट्रीय डंका बजाने का समय आ गया है। पिछले हफ्ते राठी को प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया था। उन्हें जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा बुलाए गए एक विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। उन्हें शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। साथ ही, प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के बाद प्रदर्शन

चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट के दावों के बाद देशभर में राजनीतिक होने लगी। इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं।

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन बुलाया था। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' में अनियमितताएं बरती गईं और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले 'फॉर्म 6' में बदलाव किए गए।

भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन

इससे पहले शुक्रवार, 16 अक्टूबर को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यूके द्वारा एसआईआर के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के लिए लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ।

तभी भारत सरकार के समर्थकों में भी एक छोटा समूह ने छात्रों के प्रदर्शन के खिलाफ एक जवाबी प्रदर्शन किया।

इस दौरान कई लोगों ने सभा को संबोधित किया और भीड़ से आग्रह किया कि वे विरोध करने वालों को जय भीम और शेम के नारों से जवाब दें।

तो वहीं सरकार समर्थक समूह ने भी लाउडस्पीकर के जरिए "शेम" जैसे नारे लगाए।

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल