कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप Social Media
विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, भरभराकर गिरीं इमारतें, देखें खौफनाक VIDEO

Colombia Earthquake: कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से हड़कंप मच गया। इक्वाडोर तक झटके महसूस हुए और क्विब्डो में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

अर्पित शुक्ला

Colombia Earthquake Video: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई गई है। इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। तेज झटकों के बाद बड़ी संख्या में लोग घबराकर अपने घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) और कोलंबिया की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे आया। इसका केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सान होजे डेल पालमार इलाके में बताया गया है।

जमीन के अंदर काफी गहराई में था केंद्र

भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे होने के बावजूद इसके तेज झटके बड़े क्षेत्र में महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग दहशत में घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। भूकंप के बाद संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

कई इमारतों को पहुंचा संरचनात्मक नुकसान

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, चोको प्रांत के क्विब्डो शहर में भूकंप के कारण कई इमारतों को संरचनात्मक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने या बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

नुकसान का आकलन कर रहा प्रशासन

प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। राहत और बचाव एजेंसियों को भी सतर्क रखा गया है।

फिलहाल अधिकारियों की प्राथमिकता प्रभावित इमारतों की स्थिति का जायजा लेने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने की है। भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल जरूर है, लेकिन अभी तक किसी बड़े मानवीय नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस