लॉरेंस बिश्नोई (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

आतंकी संगठन है भारत का लॉरेंस बिश्नोई गैंग, इस देश ने किया ऐलान; कर रहा बड़े एक्शन की तैयारी

Lawrence Bishnoi Gang in Canada: कनाडा सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है, जिससे उसकी संपत्तियां जब्त हो सकेंगी। गैंग पर डर, हिंसा और आतंक फैलाने का आरोप।

अक्षय साहू

Lawrence Bishnoi: कनाडा सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। सरकार का कहना है कि यह गैंग कनाडा में डर और हिंसा का माहौल पैदा कर रही है, और इससे कई समुदाय प्रभावित हो रहे हैं। अब आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत गैंग की संपत्तियां, वाहन और वित्तीय संसाधन जब्त किए जा सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के पब्लिक सेफ्टी मंत्री गैरी अनंदसंगरी ने कहा कि यह गैंग आतंक, धमकी और हिंसा के जरिए समुदायों को निशाना बना रही है। उन्होंने साफ किया, इस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी सूची में शामिल करने से हमें इससे जुड़ी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने और रोकथाम के लिए अतिरिक्त कानूनी ताकत मिलेगी।

कनाडा में बढ़ सकती है गैंग की मुश्किल

कनाडा में किसी संगठन को आतंकवादी करार दिए जाने पर संघीय सरकार को उसके संपत्ति जब्त करने और उसके खिलाफ मुकदमा चलाने का अधिकार मिल जाता है। कनाडा सरकार के इस कदम को संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि इससे प्रवासी भारतीय समुदाय में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। लॉरेंस बिश्नोई, जो पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला है, साल 2014 से जेल में बंद है, लेकिन उसकी गैंग की आपराधिक गतिविधियां लगातार जारी हैं। माना जाता है कि वह जेल के अंदर से ही गैंग का संचालन करता है। उसका सबसे खास दोस्त और सहयोगी गोल्डी बराड़, कथित तौर पर कनाडा में रहता है और गैंग की गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहा है।

कनाडा में आतंक की कोई जगह नहीं

गैरी अनंदसंगरी ने अपने बयान में दो टूक कहा, “हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है, खासकर तब जब किसी खास समुदाय को डर और धमकी के माहौल में जीने पर मजबूर किया जाए।”

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भारत कनाडा के साथ भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंग बाॅलिवुड एक्टर सलमान खान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है और आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहता है। पिछले साल सलमान के दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी को मारने की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली थी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज