जकार्ता की मस्जिद में बम विस्फोट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, चारों तरफ मची चीख-पुकार- VIDEO

Explosion at Mosque Jakarta: उत्तरी जकार्ता के स्कूल की मस्जिद में शुक्रवार नमाज़ के दौरान धमाके हुए। 15 छात्र और पाँच शिक्षक घायल। पुलिस ने क्षेत्र घेरकर जांच शुरू की, कारण अब तक स्पष्ट नहीं।

अक्षय साहू

Bomb Blast at mosque in Jakarta: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (एसएमए नेगेरी 72) की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान कई धमाके हुए, जिनमें कम से कम 54 लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें अधिकत्तर स्कूल के छात्र और शिक्षक शामिल है। यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे केलापा गाडिंग क्षेत्र में नौसेना परिसर के भीतर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटों के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, धमाके मस्जिद के मुख्य हॉल के पीछे की ओर से हुए, जिससे अफरातफरी मच गई। नमाज़ में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। मस्जिद में मौजूद गणित शिक्षक बुदी लक्सोनो ने बताया, तकरीब अभी शुरू ही हुई थी कि अचानक ज़ोरदार धमाका हुआ। कुछ ही पलों में धुआँ फैल गया, बच्चे बाहर भागने लगे कई डर के मारे रो रहे थे, कुछ गिर पड़े।

घायलों के भेजा गया अस्पताल

ज्यादातर घायलों को काँच के टुकड़ों और धमाके की तीव्रता से हल्की चोटें आईं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए केलापा गाडिंग जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद नौसेना कर्मियों और जकार्ता पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया, जबकि बम निरोधक दस्ता मस्जिद और आसपास के इलाके की तलाशी ले रहा है।

प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारी बिजली के शॉर्ट सर्किट या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खराबी सहित कई संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएँ एक घरेलू विस्फोटक उपकरण, रिमोट कंट्रोल और एयरसॉफ्ट तथा रिवॉल्वर जैसे हथियारों के पुर्जे भी बरामद किए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

शहर के पुलिस प्रमुख आसेप एदी सुहेरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धमाके के बाद 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है, जबकि कई को मामूली चोटें आई हैं। कई लोगों के शरीर पर जलने के निशान पाए गए हैं। डॉक्टर्स की टीमें लगातार इलाज में जुटी हैं और घायलों की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल, मस्जिद को सील कर दिया है और धमाके के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री