20-21 अगस्त की मध्य रात को हुआ था हादसा 
विदेश

ईरान में दुर्घटना में मारे गए 28 शिया जायरीन के शव लाए गए पाकिस्तान

शिया जायरीन को पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में मारे गए 28 लोगों के शवों को शुक्रवार को पाकिस्तान लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए 23 जायरीन को भी एक पाकिस्तानी सैन्य विमान से स्वदेश लाया गया।

साक्षी सिंह

इस्लामाबाद: शिया जायरीन को पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में मारे गए 28 लोगों के शवों को शुक्रवार को पाकिस्तान लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए 23 जायरीन को भी एक पाकिस्तानी सैन्य विमान से स्वदेश लाया गया।

शिया जायरीन को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 28 जायरीन की मौत हो गई और 23 घायल हो गए थे।

इससे पहले, ईरान के अधिकारियों ने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के शव पाकिस्तानी राजनयिकों को सौंप दिए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता नासिर शाह के अनुसार, ईरान दुर्घटना में मारे गए लोगों को उनके गृह जिलों में शनिवार सुबह दफनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी शिया जायरीन पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से थे।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध करने पर ईरान से विमान के जरिए इस्लामाबाद से लगभग 1,000 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जैकोबाबाद हवाई अड्डे पर शवों को पहुंचाया गया। पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से ढके ताबूतों को दफनाने के लिए इन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन प्रसारक पीटीवी ने जैकोबाबाद हवाई अड्डे का वीडियो साझा किया, जहां मृतकों के परिजन रोते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए।

अधिकारियों ने ईरान में हुई इस दुर्घटना का कारण नहीं बताया। ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में ताफ्ट शहर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। ईरान के सरकारी टीवी द्वारा प्रसारित खबर में स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि बस का ब्रेक फेल होने और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें