एससीओ शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्ष (सोर्स- @narendramodi)
विदेश

SCO Summit 2026: PM मोदी और शी जिनपिंग की गर्मजोशी से मुलाकात, दूर से मुंह देखते रह गए शहबाज शरीफ- VIDEO

SCO Summit 2026: बिश्केक में आयोजित 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गर्मजोशी से मुलाकात की, जबकि शहबाज शरीफ को नजरअंदाज किया।

अक्षय साहू

PM Modi in SCO Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में अन्य देशों के नेताओं के साथ समूह फोटो खिंचवाई। इस दौरान वह क्षेत्रीय संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी का सम्मेलन स्थल पर पहुंचना ऐसे समय में हुआ, जब एक दिन पहले उन्होंने एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर झापारोव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिस्तान संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शी जिनपिंग से मिले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO के मंच पर मंगलवार को अन्य देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा। 

पीएम ने शहबाज को किया नजरअंदाज

इस दौरान ग्रुप फोटो का हिस्सा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी वहां हाथ बांधे खड़े थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह दूसरा मौका था, जब पीएम मोदी और शहबाज शरीफ एक मंच पर नजर आए, लेकिन एक-दूसरे से दूरी बनाए रखा। इससे पहले दोनों नेताओं का आमना-सामना पिछले साल  चीन के तियानजिन शहर में आयोजित 25वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ था। हालांकि, इस समय भी पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को पूरी तरह से नदरअंदाज कर दिया था। 

भारत SCO का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य

शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत 2017 से एससीओ का एक सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है। उन्होंने कहा कि वह 'सुरक्षा, संपर्क और अवसर' पर आधारित भारत के क्षेत्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और एससीओ सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं।  

प्रधानमंत्री मोदी की यह भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है और एससीओ के मंच के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

दुनिया संकटों से जूझ रही, भारत फिर भी... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए PM मोदी, देशवासियों को दी बधाई

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता