वकील बैरी पोलैक और निकोलस मादुरो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

कौन हैं Barry Pollack? जो अब लड़ेंगे मादुरो का केस, क्या अमेरिका को फिर देंगे मात

Barry Pollack Defends Maduro: जूलियन असांजे को रिहा कराने वाले वकील बैरी पोलैक अब निकोलस मादुरो का केस लड़ेंगे। मादुरो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप हैं और पोलैक उनकी आखिरी उम्मीद हैं।

प्रिया सिंह

Barry Pollack Julian Assange Lawyer Maduro Case: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपनी कानूनी जंग जीतने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक वकीलों में शुमार बैरी पोलैक को मैदान में उतारा है। बैरी पोलैक वही शख्स हैं जिन्होंने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिकी चंगुल से छुड़ाकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। अब मादुरो पर लगे नार्को-टेररिज्म और कोकीन तस्करी जैसे गंभीर आरोपों के खिलाफ पोलैक न्यूयॉर्क की अदालत में दलीलें पेश करेंगे। यह मामला केवल एक आपराधिक मुकदमा नहीं, बल्कि एक बड़ी भू-राजनीतिक परीक्षा है, जिसमें अमेरिका की साख दांव पर लगी है।

कौन हैं दिग्गज वकील बैरी पोलैक?

बैरी जे. पोलैक वाशिंगटन डीसी के एक प्रतिष्ठित ट्रायल लॉयर हैं, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के जटिल मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वे लॉ फर्म 'हैरिस, सेंट लॉरेंट एंड वेक्स्लर' के पार्टनर हैं और पिछले तीन दशकों से हाई-प्रोफाइल संघीय मामलों को देख रहे हैं। पोलैक को एक ऐसे वकील के रूप में जाना जाता है जो जूरी के सामने बेहद प्रभावशाली तरीके से पक्ष रखते हैं और अमेरिकी प्रशासन की रणनीतियों को कोर्टरूम में चुनौती देने का साहस रखते हैं।

असांजे को दिलाई थी नामुमकिन आजादी

बैरी पोलैक को वैश्विक ख्याति तब मिली जब उन्होंने जूलियन असांजे के लिए एक ऐसी 'प्ली डील' तैयार की, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। जासूसी कानून के तहत फंसे असांजे का मामला लगभग हार चुका माना जा रहा था, लेकिन पोलैक की कूटनीतिक और कानूनी सूझबूझ ने अमेरिका को समझौता करने पर मजबूर कर दिया। यही कारण है कि अब मादुरो को उम्मीद है कि पोलैक उन्हें भी अमेरिकी जेल से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

मादुरो के लिए पोलैक की रणनीति

न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जज एल्विन हेलरस्टीन के सामने पोलैक मुख्य रूप से 'सॉवरेन इम्युनिटी' (संप्रभु सुरक्षा) का तर्क दे सकते हैं। वे कोर्ट में यह दलील दे सकते हैं कि एक देश के राष्ट्रपति के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इसके अलावा, पोलैक अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों की वैधता को भी चुनौती दे सकते हैं, जिससे यह केस लंबा खिंच सकता है।

हाई-स्टेक कानूनी मुकाबला

मादुरो के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने 25 साल तक सत्ता का उपयोग कर अमेरिका में कोकीन सप्लाई नेटवर्क को संरक्षण दिया और तस्करों को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट मुहैया कराए। पोलैक की टीम के साथ-साथ मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस का बचाव पूर्व अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर मार्क डॉनेली कर रहे हैं। अमेरिका के सबसे अनुभवी कानूनी नामों का मादुरो परिवार के साथ आना यह संकेत देता है कि यह मुकदमा सदी की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक होने जा रहा है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल