पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में कमला हैरिस के समर्थन में वोट के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए 
विदेश

बराक ओबामा पर छायी कमला हैरिस की दीवानगी, राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी जगह कमला हैरिस का आगे बढ़ाया तो तमाम डेमोक्रेट नेता की तरह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तत्काल समर्थन नहीं दिया था। न ही उनकी पत्नी मिसेल ओबामा हैरिस का समर्थन किया था।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी जगह कमला हैरिस का आगे बढ़ाया तो तमाम डेमोक्रेट नेता की तरह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तत्काल समर्थन नहीं दिया था। न ही उनकी पत्नी मिसेल ओबामा हैरिस का समर्थन किया था। हालांकि एकदम आखिरी में दोनों नेता ने समर्थन दिया। इसके बाद बराक ने कई बार कमला हैरिस की तारीफ भी की। अब वे कमला हैरिस के लिए वोट भी मांग कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओबामा पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का छा गया है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में एक जन सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने लोगों से डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए वोट करने की अपील की। ओबामा ने कहा कि बाहर निकलें और कमला हैरिस के लिए वोट करें। साथ ही ओबामा ने यह भी कहा कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।

हैरिस के काम और नीतियों की तारीफ

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन ओबामा ने कमला हैरिस के कामों और उनके नीतियों की भी तारीफ की। उन्होंने संबोधन के दौरान लोगों से कहा कि कमला हैरिस को केवल उनकी काम और  नीतियों के लिए ही वोट ना करें बल्कि उनके मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर भी वोट करें। आखिर में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि इसीलिए अपना फ़ोन नीचे रखें और अपने दोस्तों और परिवार के साथ वोट देने जाएं।

कमला हैरिस के लिए समर्थन जुटाने के अलावा बराक ओबामा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की। उन्होंने अर्थव्यवस्था और गर्भपात सहित कई सारे मुद्दों पर ट्रंप को घेरा। इसके अलावा उन्होंने 10 सितंबर को हुए राष्ट्रपति बहस को लेकर भी ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई भी ठोस योजना नहीं है। लेकिन हैरिस के पास अमेरिका के लिए ‘वास्तविक योजनाएं हैं।

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन