ब्रिटिश पाउंड (सांकेतिक तस्वीर) सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

ब्रिटिश पाउंड से ऐतिहासिक हस्तियों को हटाने का फैसला! नए नोटों पर दिखेंगे वन्यजीव और पक्षी

Winston Churchill Picture Remove From Notes: ब्रिटेन की केंद्रीय बैंक ने अपनी करेंसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए नोट पर ऐतिहासिक हस्तियों की जगह वन्यजीव की तस्वीर दिखेगी।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने करेंसी पर तस्वीर में बदलाव करने जा रही है

  • नोटों पर ऐतिहासिक हस्तियों की जगह वन्यजीव को जगह दिया जाएगा

  • नोट को यूनिक बनाने के लिए केंद्रीय बैंक ने फैसला लिया

British Pound Pictures: ब्रिटेन ने अपने देश की करेंसी पर तस्वीर को लेकर ऐतिहासिक फैसला किया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ऐलान करते हुए कहा कि नए नोटों पर अब ऐतिहासिक हस्तियों की जगह देश के वन्यजीव को जगह दिया जाएगा।

बैंक ने बताया कि अगले साल जारी होने वाले नए नोटों पर खेतों में रहने वाले उल्लू, भौरे-मधुमक्खियां, पफिन पक्षी और हेजहॉग जैसे जीवों की तस्वीरें होंगी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के पीएम रहे विंस्टन चर्चिल और बाकी ऐतिहासिक हस्तियों की तस्वीरें नोटों से हटाने का फैसला किया गया है।

नोटों पर तस्वीर को लेकर राजनीति

रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2026 में बैंक ऑफ इंग्लैंड ने नोट पर तस्वीर को लेकर फैसला किया था। जिसके अनुसार भविष्य में ब्रिटेन के बैंक नोटों पर प्रसिद्ध ब्रिटिश हस्तियों की जगह देश के मूल वन्यजीवों को जगह दी जाएगी। नोटो पर तस्वीर के फैसले को लेकर ब्रिटेन के अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने नाराजगी जताई व्यक्त की थी। इसके बाद यह भी खबरें आई थी कि केंद्रीय बैंक ने विवादों से बचने के लिए हस्तियों की तस्वीर नहीं हटाएगी। नोटों पर ब्रिटेन के राजा की तस्वीर बनी रहेगी।

इन नोटों की तस्वीर में होगा बदला

  • पांच पाउंड का वह नोट बदला जाएगा, जिसे 2016 में जारी किया गया था। इस पर विन्सटन चर्चिल की तस्वीर है।

  • 10 पाउंड के नोट पर उपन्यासकार जेन ऑस्टिन

  •  20 पाउंड के नोट पर चित्रकार जेएमडब्ल्यू टर्नर की तस्वीर

  • 50 पाउंड के नोट पर गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग की तस्वीर बदलेगी

करेंसी को यूनिक बनाने की तैयारी

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने नोटों में बदलाव के फैसले के पीछे की वजह बताई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने दलील दी कि वन्यजीवों की तस्वीरों से नोटों को अधिक यूनिक बनाया जा सकेगा और इससे फेक करेंसी तैयार करना भी मुश्किल होगा। जून में केंद्रीय बैंक ने 18 जानवरों की सूची जारी की थी, जिसमें से लोगों को अपने पसंदीदा जीव चुनने थे। इसमें करीब पांच लाख लोगों ने हिस्सा लिया। सूची में सबसे ज्यादा बोट भौर की एक प्रजाति 'बफ-टेल्ड बंबलबी' को मिले। इसके बाद बानं आउल और यूरोपीय हेजहांग को जगह मिली।

वोटिंग के दौरान लाल लोमड़ी और कॉमन किंगफिशर को भी अटलांटिक पफिन (पक्षी की प्रजाति) की तुलना में ज्यादा मद मिले थे। इसके बावजूद भी केंद्रीय बैंक ने पफिन को अंतिम सूची में शामिल करने का फैसला किया ताकि नोटों पर समुद्री जीव को भी जगह मिल सके।

डिजिटल लेनदेन की संख्या में बढ़ोतरी

ब्रिटेन की ओर से यह फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है जब डिजिटल भुगतान की संख्या बढ़ रही है और करेंसी का इस्तेमाल काफी घट गया है। ब्रिटेन में 2024 के दौरान कुल भुगतानों में 10 फीसदी से भी कम भुगतान कैश से किए गए। कोरोना महामारी के दौरान इस बदलाव में तेजी आई थी। उस समय लगभग सभी दुकानदारों ने डिजिटल तरीके से लेनदेन को स्वीकार करना शुरू कर दिया था।

अब देखना होगा कि केंद्रीय बैंक ने नए फैसले से लोगों के नोटों के इस्तेमाल में कितना फर्क आता है?

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता