बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला पुजारी का शव, 3 दिन पहले हुआ था लापता

Bangladesh News: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में हिंदू पुजारी नयन दास का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन दिन से लापता पुजारी की मौत ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्षय साहू

Hindu Priest Killed in Bangladesh: बांग्लादेश के कोक्स बाजार पहाड़ी इलाके में एक हिंदू पुजारी का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान नयन दास के रूप में हुई है, जो स्थानीय नाग पंचमी मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्यरत थे। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुशखुल यूनियन के एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में सामने आई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक शव बुधवार दोपहर पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसमें गले में एक स्कार्फ लिपटा हुआ था।

तीन दिन से लापता थे नयन दास

बताया जा रहा है कि नयन दास पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनके परिवार ने 20 अप्रैल की रात को कॉक्स बाजार सदर मॉडल पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोगों का फोन आने के बाद वे घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने अगले दिन से उनकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को मंदिर के पूर्वी पहाड़ी इलाके में लगभग 30-35 लोगों के एक समूह ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी मोहम्मद समिउद्दीन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोग इस मौत की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भय और असुरक्षा की भावना फैल गई है। कोक्स बाजार पूजा उद्यापन परिषद के महासचिव जॉनी धर ने भी परिवार के हवाले से जानकारी साझा की और घटना की गहन जांच की मांग की है।

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने जताई चिंता

बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदय को लोगों खिलाफ हो रही हिंसा ने कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को चिंता में डाल दिया है। तारिक रहमान के चुनाव जीतने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वो हिंदूओं को खिलाफ होने वाली हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएंगे लेकिन अभी तक तारिक सरकार की ओर से कोई भरोसेमंद कार्रवाई नहीं की गई है जो चिंता का विषय बन गया है।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत