बांग्लादेश हिंसा की एक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

बांग्लादेश में खून-खराबा! चुनावी प्रचार के बीच BNP-जमात की भिड़ंत, चलीं गोलियां; 50 लोग घायल

Bangladesh Election Violence: बांग्लादेश के पबना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान BNP और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। गोलीबारी, तोड़फोड़ और तीखी राजनीतिक खींचतान से तनाव बढ़ा।

अमन उपाध्याय

BNP-Jamaat Clash: बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच चुनावी हिंसा एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। देश के विभिन्न इलाकों से आए दिन टकराव और झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं।

ताजा मामला पबना जिले का है, जहां गुरुवार दोपहर चुनावी प्रचार के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं में हिंसक मुठभेड़ हो गई। इस घटना में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पार्टियों के बीच मतभेद तेजी से बढ़े

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वही दो दल हैं जिन्होंने हाल ही में शेख हसीना की सरकार को हटाने के आंदोलन में मोहम्मद यूनुस का साथ दिया था। लेकिन अब आगामी आम चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद तेजी से बढ़ गए हैं और स्थिति सड़कों तक पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि जमात के उम्मीदवार अबू तालेब मंडल अपने निर्धारित प्रचार कार्यक्रम के तहत लगभग 150 बाइकों के काफिले के साथ इलाके में पहुंचे थे।

हाथापाई तक पहुंच गया मामला

घटना के चश्मदीदों और स्थानीय लोगों ने बंगाली अखबार ‘प्रोथोम आलो’ को बताया कि जमात उम्मीदवार के आगमन पर BNP उम्मीदवार हबीबुर रहमान के समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि अबू तालेब मंडल कुछ देर बाद वहां से चले गए, लेकिन लौटते समय टकराव और अधिक गंभीर रूप ले चुका था।

50 कार्यकर्ता घायल

वापसी के दौरान दोनों समूहों में फिर झड़प हुई, जिसमें कथित तौर पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। झड़प के दौरान मंडल की गाड़ी और कई बाइकों में तोड़फोड़ की गई। जमात उम्मीदवार मंडल ने दावा किया कि उनके लगभग 50 कार्यकर्ता घायल हुए, जिनमें से छह को गोली लगी है। गोली लगने वाले सभी घायलों को तत्काल राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय क्लीनिकों में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर ईश्वरदी पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) एएसएम अब्दुन नूर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और दोनों दलों के आरोपों की सत्यता पर काम जारी है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत