बहामास में प्लेन क्रैश की तस्वीर, सो. सोशल मीडिया 
विदेश

बहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं

Bahamas Plane Crash: बहामास में आजादी की 53वीं सालगिरह पर मातम पसर गया है। सेसना 402 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की जान चली गई। सरकार ने एहतियातन फ्लेमिंगो एयर की उड़ानें रोक दी हैं।

अमन उपाध्याय

Bahamas Plane Crash News In Hindi: कैरेबियाई देश बहामास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को बहामास की आजादी की 53वीं सालगिरह के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा था, लेकिन एक भीषण विमान हादसे ने इस खुशी को गहरे मातम में बदल दिया। नॉर्थ एंड्रॉस के पास एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। यह इलाका राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र में स्थित है।

प्रधानमंत्री ने की मौत की पुष्टि

शुरुआती जानकारी में बचाव कार्यों के दौरान यह उम्मीद जताई गई थी कि कम से कम एक व्यक्ति जीवित बचा है। बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरू में एक survivor की सूचना दी थी, लेकिन बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रधानमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम गहरे दुख के साये में हैं। जो परिवार आज अपने प्रियजनों के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें यह दुखद खबर मिली है। हम उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

हादसे का शिकार हुआ सेसना 402 विमान

बहामास एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी (BAAIA) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान 'सेसना 402' था, जो बहामास में ही रजिस्टर्ड था। यह विमान नसाऊ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन एंड्रॉस के लिए उड़ान भर रहा था लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

फ्लेमिंगो एयर की उड़ानें सस्पेंड इस घातक दुर्घटना के बाद बहामास सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए 'फ्लेमिंगो एयर' के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ऊर्जा, यूटिलिटी और एविएशन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर एक एहतियाती उपाय के रूप में उठाया गया है।

एक ही दिन में दो घटनाएं

एविएशन मंत्री जोबेथ कोल्बी-डेविस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह निलंबन केवल इस क्रैश की वजह से नहीं, बल्कि शुक्रवार को हुई सुरक्षा से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं के कारण किया गया है। पहली घटना में फ्लेमिंगो एयर का एक विमान मायागुआना जा रहा था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पायलट को विमान वापस नसाऊ मोड़ना पड़ा। राहत की बात यह रही कि यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद विमान में आग लगी। इस दूसरी घटना और प्लेन क्रैश, दोनों की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां