हिमालुंग हिमाल के बेस कैंप में हिमस्खलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

नेपाल में फिर मची तबाही, तिब्बत सीमा से पास हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लोग लापता

Himlung Himal Base Camp Avalanche: पश्चिमी नेपाल के हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में रविवार सुबह आए भीषण हिमस्खलन के बाद कम से कम 10 लोग लापता हो गए हैं। लगातार बर्फबारी के चलते बचाव कार्य प्रभावित हुआ है।

अक्षय साहू

Nepal Himlung Himal Avalanche: नेपाल में इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं से घिरा हुआ है। रविवार को तिब्बत सीमा के पास  पश्चिमी नेपाल में हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप में हिमस्खलन आने के बाद कम से कम 10 लोग लापता हो गए हैं, अभियान के ऑर्गनाइजर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

एक्सपीडिशन (पर्वतारोहण अभियान) के आयोजक मिंगमा ग्याल्जे शेर्पा ने पुष्टि की है कि हिमलुंग हिमाल में लापता हुए लोगों में उनके कैंप के दो रसोई कर्मचारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह अचानक आए बर्फीले तूफान के कारण यह हादसा हुआ।

चेतावनी के बावजूद कैंप में रुके लोग

मौसम विभाग ने पिछले सप्ताह ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। इसके बाद ज्यादातर पर्वतारोहण दलों और रूट-फिक्सिंग टीमों ने ढलानों से सुरक्षित स्थानों की ओर नीचे उतरना शुरू कर दिया था। हालांकि, कुछ लोग चेतावनी के बावजूद वहां रुके रहे।

पिछले कई दिनों से इस पर्वतीय क्षेत्र में लगातार भारी बर्फबारी हो रही थी। खराब मौसम के कारण पर्वतारोहियों को ऑटम सीजन की अपनी चढ़ाई बीच में रोककर वापस लौटना पड़ रहा था। लापता लोगों का संबंध अलग-अलग एक्सपीडिशन कंपनियों से बताया गया है।

बचाव अभियान का बेहद मुश्किल

नेपाल के मनांग जिले में स्थित 7,126 मीटर ऊंचा हिमलुंग हिमाल पर्वतारोहियों के बीच हाई-एल्टीट्यूड अनुभव हासिल करने के लिए काफी लोकप्रिय है। हालांकि, इस चोटी तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए अतिरिक्त परमिट की जरूरत होती है, जिसकी वजह से राहत और बचाव अभियान में भी बाधाएं पैदा हो रही हैं।

पूरे नेपाल में खराब मौसम का असर

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक वेदर सिस्टम के प्रभाव से नेपाल के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी, जबकि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार से ही देश के कई हिस्सों में मौसम बेहद खराब बना हुआ है। इसके चलते कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और स्थानीय प्रशासन ने कई मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।

बिगड़ते मौसम और हालात को देखते हुए पर्यटन अधिकारियों ने ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों को सभी गतिविधियां तत्काल रोकने की सख्त सलाह दी है। पर्यटन विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को स्थगित रखने की चेतावनी दी गई है।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान