ईरान पर भड़का ऑस्ट्रेलिया, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

मिडिल ईस्ट की आग अब... ईरान पर भड़का ऑस्ट्रेलिया, राजदूत को निकाला बाहर; तनाव चरम पर

Australia Iran Conflict: ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पर सिडनी और मेलबर्न में यहूदी विरोधी हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया है। इस गंभीर आरोप के चलते दोनों...

अमन उपाध्याय

Iran Australia Tension: ऑस्ट्रेलिया और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके चलते कैनबरा से ईरानी राजदूत अहमद सादेगी को देश छोड़ने का आदेश दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी ASIO की जांच में पता चला कि देश में हुई कम से कम दो यहूदी विरोधी घटनाओं के पीछे ईरान का हाथ है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बताया कि इन हमलों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) शामिल थी। आरोप है कि IRGC ने सिडनी के एक यहूदी रेस्तरां और मेलबर्न में Adass Israel सिनेगॉग में आगजनी कर दी थी। अल्बनीज ने इन घटनाओं को “ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर किसी विदेशी देश द्वारा की गई असाधारण और खतरनाक कार्रवाई” करार दिया।

राजदूत को निष्कासित किया

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी राजदूत अहमद सादेगी और तीन अन्य कूटनीतिक अधिकारियों को देश छोड़ने के लिए सात दिन का समय दिया है। यह घटना दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुई है जब ऑस्ट्रेलिया ने किसी विदेशी राजदूत को निष्कासित किया है। ऑस्ट्रेलिया ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है। इसके साथ ही, ईरान में अपने वाणिज्य दूतावास का संचालन भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि ईरानी सैन्य संगठन IRGC को भी आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा। अमेरिका ने इसे 2019 में आतंकवादी समूह घोषित किया था।

यहूदी-विरोधी हमलों के पीछे ईरान

अल्बनीज ने आगे बताया, “ऑस्ट्रेलियाई नागरिक दो चीज़ें चाहते हैं: मध्य पूर्व में हत्याओं का अंत और यह कि वहां का संघर्ष ऑस्ट्रेलिया तक न पहुंचे। ईरान ने कोशिश की है कि यहूदियों को डराया जाए और हमारे समुदाय में नफरत और फूट डाली जाए।”

ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी के प्रमुख माइक बर्गेस ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया में हुए यहूदी-विरोधी हमलों के पीछे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि IRGC ने इन हमलों को अंजाम देने के लिए एक मध्यस्थ संगठन का उपयोग किया, जिसने विदेशों में कई लोगों को काम पर रखा और फिर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के माध्यम से हमले करवाए।

दो हमलों का जिक्र

दो प्रमुख हमलों का जिक्र किया गया है: पहला हमला अक्टूबर 2024 में सिडनी के बॉन्डी बीच स्थित लुईस कॉन्टिनेंटल किचन में आगजनी का था। दूसरा हमला पिछले दिसंबर में मेलबर्न की एडास इजरायल सिनेगॉग में हुआ, जहां दो नकाबपोश हमलावरों ने पहले लिक्विड फेंकी और फिर आग लगा दी। बर्गेस ने यह भी कहा कि एजेंसी अन्य कई घटनाओं में ईरान की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया में हर यहूदी-विरोधी घटना के लिए ईरानी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल