अमेरिका के एरिज़ोना में हेलीकॉप्टर क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका के एरिजोना में दर्दनाक हादसा, एक्टिव शूट ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश; पायलट और पुलिसकर्मी की मौत

Arizona Helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना में गोलीबारी के दौरान पुलिस को हवाई सहायता दे रहा एक रेंजर हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार पायलट और एक पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

अमन उपाध्याय

Flagstaff Helicopter Crash In America: अमेरिका के एरिजोना राज्य से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है, जहां राज्य के पब्लिक सेफ्टी विभाग का एक 'रेंजर हेलीकॉप्टर' दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर का चालक दल एक बेहद संवेदनशील और जोखिमभरे अभियान पर था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस क्रैश में हेलीकॉप्टर के पायलट और उसमें सवार एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई है।

कैसे हुआ ये हादसा?

यह भीषण दुर्घटना एरिजोना के फ्लैगस्टाफ क्षेत्र में हुई। उस समय स्थानीय पुलिस एक 'एक्टिव शूट' की स्थिति का सामना कर रही थी। जमीन पर चल रही इस गोलीबारी के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने और स्थानीय पुलिस विभाग की सहायता के लिए 'एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी' के रेंजर हेलीकॉप्टर को भेजा गया था।

टैक्टिकल एयर सपोर्ट दे रहा था

हेलीकॉप्टर सूत्रों के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर मिशन के दौरान 'टैक्टिकल एयर सपोर्ट' प्रदान कर रहा था। इसका अर्थ है कि हेलीकॉप्टर क्रू आसमान से निगरानी कर रहा था और जमीन पर मौजूद सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण जानकारी और रणनीतिक सहायता दे रहा था। विभाग के सार्जेंट कैमरन ली ने एक आधिकारिक बयान में इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे 'बेहद दुखद' बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर में मौजूद दूसरे व्यक्ति पुलिसकर्मी के साथ-साथ एक पैरामेडिक की भूमिका में भी थे।

एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा आघात

यह हादसा विभाग की 'एयर रेस्क्यू यूनिट' के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। यह विशेष यूनिट अपनी असाधारण ट्रेनिंग के लिए जानी जाती है, जो अक्सर पहाड़ी इलाकों में बचाव कार्य, पानी में रेस्क्यू और हाई-रिस्क सर्च ऑपरेशन जैसी जानलेवा स्थितियों में काम करती है। ऐसी यूनिट के जांबाज सदस्यों का इस तरह दुर्घटना का शिकार होना पूरी फोर्स के लिए अपूरणीय क्षति है।

जांच के आदेश जारी

वर्तमान में, मारे गए पायलट और पुलिस अधिकारी के नामों को गुप्त रखा गया है। विभाग की नीति के अनुसार, परिवारों को सूचित करने और अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही इनकी पहचान सार्वजनिक की जाएगी। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसकी गहन जांच के लिए 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' और 'नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड' को तैनात किया गया है। ये दोनों एजेंसियां विभाग के साथ मिलकर क्रैश की तकनीकी और परिचालन संबंधी वजहों का पता लगा रही हैं। राहत की बात यह है कि घटनास्थल पर किसी अन्य नागरिक के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना