मध्य-पूर्व में हमले के बाद धुंआ (फाइल फोटो) सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

अमेरिका ने हमले की आशंका के बीच अपने नागरिक को किया अलर्ट! मध्यावधि चुनाव के बीच बिगड़ेंगे हालात?

US Issued A Security Alert: अमेरिका ने मध्यावधि चुनाव के बीच मध्य-पूर्व में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। हमले की अटकलें की बीच यह चेतावनी दी गई है। तो वहीं दूसरी ओर मध्यावधि चुनाव है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • अमेरिका ने मध्य-पूर्व में अपने नागरिक को अलर्ट किया

  • मध्यावधि चुनाव के बीच हमले की आशंका जताई

  • ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी चेतावनी

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की अटकलें के बीच  अमेरिका ने मध्य पूर्व में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान पर अमेरिकी हमलों की अटकलें लगाई जा रही हैं और साथ ही अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के लिए शुरुआती मतदान भी शुरू हो गया है। इन हालात के चलते उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में रुकावट आने की आशंका है।

हवाई अड्डों पर नजर रखने को कहा

18 अक्टूबर को जारी एक सुरक्षा अलर्ट में, अम्मान स्थित अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी कि ईरान समर्थित समूहों से जुड़े टकराव तेजी से अपने स्थानीय इलाकों से बाहर फैल सकते हैं। दूतावास ने इस क्षेत्र में यात्रा करने वाले या यहां से जाने वाले अमेरिकी नागरिकों से हवाई अड्डों और एयरलाइनों के कामकाज पर नजर रखने को कहा है।

इस एडवाइजरी में कहा गया है कि मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को यहां के जटिल सुरक्षा माहौल को देखते हुए बहुत अधिक सतर्क रहना चाहिए। साथ ही, यात्रियों को उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में आने वाली संभावित बाधाओं को लेकर भी सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

अमेरिकी नागरिकों को अलर्ट किया

दूतावास ने यह भी चेतावनी दी है कि ईरान और तेहरान का समर्थन करने वाले समूह विदेशों में अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं। इनमें अमेरिका से जुड़ी जगहें, अमेरिकी नागरिक, कारोबार और अन्य संस्थान शामिल हैं। सलाह में कहा गया है कि मध्य पूर्व की यात्रा करने वाले या वहां से लौटने वाले अमेरिकियों को हवाई अड्डों और एयरलाइनों के कामकाज से जुड़ी जानकारी पर नजर रखनी चाहिए और पहले से ही आपातकालीन योजनाएं तैयार रखनी चाहिए।

वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले के कुछ और विकल्प तैयार किए हैं। इनमें GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट का इस्तेमाल भी शामिल हो सकता है, जिसे आमतौर पर मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स कहा जाता है। इजराइल में होने वाले आगामी चुनावों से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने के बाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर तंज कसा है। ट्रंप ने कहा था कि अगर तेहरान अपना रुख नहीं बदलता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगी जल्द ही काम तमाम कर देंगे। इसके जवाब में अराघची ने चेतावनी दी कि इस्लामिक रिपब्लिक के पास भी कुछ अधूरे काम हैं। 'X' पर एक पोस्ट में, अराघची ने आगामी चुनावों से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन करने वाले ट्रंप के पोस्ट की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा लें, और चेतावनी दी कि संघर्ष बढ़ने की स्थिति में ईरान जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर