Representative Photo: Social Media 
विदेश

रूस के सैन्य ऑपरेशन की घोषणा के बाद, भारत-अमेरिका के दूतावासों ने यूक्रेन में मौजूद नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

आसिफ सईद

नई दिल्ली: रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के गुरुवार को यूक्रेन (Ukraine) में सैन्य अभियान (Army Operation) की घोषणा के बाद हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। रूस के इस कदम की अंततराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है। वहीं कई देश यूक्रेन में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में अमेरिका (America) ने भी यूक्रेन में मौजूद अपने नागरिकों के लिए 'सिक्योरिटी अलर्ट' (Security Alert For US Citizens In Ukraine) जारी किया है। इसके अलावा भारतीय एम्बेसी (Indian Embassy) ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

यूएस एम्बेसी द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा 'सैन्य अभियान' की घोषणा के बाद अमेरिकी दूतावास ने यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट की घोषणा की। एडवाइजरी में कहा गया है कि, यूक्रेन में अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थान पर ही रहें।

इसके अलावा, यूक्रेन में भारतीय एम्बेसी ने भी एडवाइजरी जारी की है। भारत ने इसमें कहा है कि, वे सभी जो कीव की यात्रा कर रहे हैं, जिनमें कीव के पश्चिमी भागों से यात्रा करने वाले लोग भी शामिल हैं, उन्हें अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से, पश्चिमी सीमावर्ती देशों के आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह है। 

यहां देखें लाइव अपडेट्स- 

इससे पहले गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर सैन्य ऑपरेशन की घोषणा की जिसके कुछ देर बाद रूस ने कहा कि, उसने यूक्रेन की सेना की हवाई रक्षा संपत्तियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, रूस के हमलों ने ‘‘यूक्रेन की सेना के हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है, साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है।''

रुसी मंत्रालय ने यूक्रेन से गुजर रहे एक रूसी युद्धक विमान को मार गिराने के दावों को भी खारिज कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने कहा कि, उसने रूस के पांच विमानों को मार गिराया है। यूरोपीय संघ ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के ‘‘रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे'' और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। 

वहीं, चीन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को मौजूदा सैन्य कार्रवाइयों और अराजकता के कारण घर में रहने की सलाह दी है लेकिन रूस की सेना की किसी कार्रवाई का उसने कोई जिक्र नहीं किया है। 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति